Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में CIA की बड़ी सफलता, नोनी राणा गैंग सदस्य गिरफ्तार

यमुनानगर। जिले में सक्रिय कुख्यात नोनी राणा गैंग पर पुलिस ने एक और सटीक प्रहार किया है। CIA-2 टीम ने 18 नवंबर की देर शाम पंचकुला–सहारनपुर हाईवे स्थित भम्भौली के पास से गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिना नंबर की बाइक पर हथियारों के साथ घूम रहे थे और किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी स्वास्तिक मेहरा उर्फ साहिल और फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी विवेक उर्फ अभिषेक उर्फ बेकू के रूप में हुई है। दोनों कई आपराधिक मामलों में पहले भी चिन्हित किए जा चुके हैं। गिरफ्तारी के बाद छप्पर पुलिस थाना ने दोनों को नामजद कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

गुप्त सूचना पर मारा गया दबिश

CIA-2 के अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नोनी राणा गैंग के दो सदस्य अवैध हथियारों के साथ हाईवे पर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और ढाबे के बाहर संदिग्ध स्थिति में खड़े दोनों युवकों को काबू कर लिया।

हथियारों से थे लैस दोनों आरोपी

तलाशी के दौरान अभिषेक के पास से एक देशी कट्टा मिला, जिसमें चार जिंदा राउंड भरे हुए थे। वहीं स्वास्तिक से भी एक कट्टा व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से इलाके में घूम रहे थे।

नोनी राणा गैंग की सक्रियता फिर चर्चा में

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी लंबे समय से नोनी राणा गैंग के संपर्क में थे। बताया जाता है कि गैंग सरगना नोनी राणा विदेश में बैठकर सोशल मीडिया के माध्यम से अपना नेटवर्क संचालित करता है। गैंग के सदस्य कारोबारियों से रंगदारी मांगने, धमकी भरे कॉल करने और विरोध की स्थिति में फायरिंग करवाने जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि गैंग की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फैक्ट्री में 1.98 लाख समेत मोबाइल व चांदी की गणेश प्रतिमा ले गए चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज गिल चौक के पास मुरादपुरा इलाके में स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल नट एंड बोल्ट फैक्ट्री में देर रात तीन-चार चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपी रात करीब 12:30 बजे के बाद फैक्ट्री में दाखिल हुए और ऑफिस का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।चोर करीब आधे घंटे तक ऑफिस में तलाशी लेते...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक जीवन संगोवाल ने सौंपे नियुक्ति पत्र

नीलकमल मोनू | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के गांव संगोवाल में आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधायक जीवन सिंह संगोवाल की अगुवाई में हुआ, जिसमें नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर समाज में महत्वपूर्ण...

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.