अबोहर | अबोहर के गांव हरिपुरा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही खुइयां सरवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पति मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर उसने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।