Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायत व नगर निकाय चुनाव: तैयारी में सुस्ती पर आयोग सख्त, उपायुक्तों से मांगी रिपोर्ट

Shimla, 19 November -:हिमाचल प्रदेश में होने वाले पंचायत और नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला उपायुक्तों के कामकाज पर कड़ी नाराज़गी जताई है। आयोग का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए थे, लेकिन अधिकांश उपायुक्तों ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया। इसी लापरवाही को देखते हुए आयोग ने सभी उपायुक्तों से जवाब तलब किया है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार उपायुक्तों को समय पर आरक्षण रोस्टर घोषित करने के लिए कहा गया था, लेकिन अब तक किसी भी जिले से रोस्टर जारी नहीं किया गया है। यही नहीं, चुनाव सामग्री उठाने की प्रक्रिया में भी जिला प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा। वोटर लिस्टों का निर्धारित समय में प्रकाशन न होना नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है। आयोग ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों को अब राज्यपाल के समक्ष भी प्रस्तुत किया जा सकता है, क्योंकि वे प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख हैं और चुनावी तैयारियों की जानकारी उन्हें देना आवश्यक है।

आयोग ने कहा कि प्रदेश में पंचायतों के पुनर्सीमांकन का काम पूरा हो चुका है, और यदि इस प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया गया तो पूरी चुनावी तैयारियों पर असर पड़ेगा। शहरी निकायों का कार्यकाल जनवरी के मध्य तक और पंचायतों का कार्यकाल जनवरी के अंत तक समाप्त हो रहा है, इसलिए समय पर चुनाव करवाना अत्यंत आवश्यक है।

राज्य चुनाव आयुक्त अनिल कुमार खाची ने स्पष्ट किया कि उपायुक्तों की ओर से दिखाई जा रही उदासीनता चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार तय समय पर मतदाता सूची जारी करना अनिवार्य है, और ऐसा न करने पर स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आयोग अपनी संपूर्ण तैयारी की रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपेगा, क्योंकि सरकार और आयोग के बीच बेहतर तालमेल से ही चुनाव सुचारू रूप से संभव होंगे।इस बीच आयोग ने यह भी बताया कि चुनावों के लिए करीब 3 करोड़ मतपत्रों की छपाई पूरी कर ली गई है। मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी महत्वपूर्ण फॉर्म भी मुद्रित कर दिए गए हैं। आयोग का कहना है कि चुनावी तैयारी पूरी है, बस जिलों से अपेक्षित सहयोग की आवश्यकता है ताकि पूरी प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.