Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में TB मरीजों को बड़ी राहत, नई मशीनें आएंगी

चंडीगढ़ |  हरियाणा के टीबी मरीजों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब प्रदेश में मरीजों को टीबी परीक्षण के लिए लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा सरकार ने पहली बार 40 आधुनिक टू-नेट (TrueNat) मशीनों की खरीद के लिए 6 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इन मशीनों को राज्य के सीएचसी और पीएचसी में उपलब्ध कराया जाएगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, ये मशीनें टीबी के संदिग्ध मरीजों की त्वरित और गुणवत्तापूर्ण जांच में अहम भूमिका निभाएंगी। मरीजों का परिणाम मात्र एक से डेढ़ घंटे में मिल सकेगा, जिससे रोग का जल्द पता लग सकेगा।

टीबी संक्रमण रोकने में मिलेगी मदद

नई मशीनों से गंभीर टीबी मामलों की पहचान आसान हो जाएगी। इसका उद्देश्य हरियाणा के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों तक जांच सुविधा का विस्तार करना है। टू-नेट मशीन एमडीआर (मल्टीपल ड्रग रेजिस्टेंट) मरीजों की भी जांच करने में सक्षम है। समय पर रोग की पहचान होने से टीबी के संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।

साल 2025 में 79,000 नए मरीजों की पहचान

जनवरी से अक्टूबर 2025 तक हरियाणा में करीब 79,000 नए टीबी मरीजों की पहचान हुई और नौ लाख से अधिक टेस्ट किए गए। इस दौरान 78,000 से अधिक मरीजों को सफलतापूर्वक टीबी मुक्त भी किया गया। टीबी अधिकारी का कहना है कि ज्यादा टेस्ट करने से मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज होती है, लेकिन इसका उद्देश्य संक्रमण को रोकना है।

एक अनुमान के अनुसार, एक टीबी मरीज सालभर में 10 से 15 लोगों को संक्रमित कर सकता है। समय पर जांचऔर इलाज से संक्रमण को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है। इसलिए हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य विभाग जांच सुविधाओं का विस्तार करने पर जोर दे रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...

शहरी जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री चीमा के खिलाफ सौंपा मांगपत्र

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूजपंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की तरफ से गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना की ओर से संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक), अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के नेतृत्व में सुरेंद्र डाबर, कुलदीप सिंह वैद, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.