Facebook-f Youtube X-twitter

गुरुग्राम: 7 साल बच्चे की हत्या, शव टुकड़ों में मिला

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। बिलासपुर थाना क्षेत्र के केएमपी एक्सप्रेसवे के पास एक सात साल के बच्चे का शव कई हिस्सों में मिला। इस खौफनाक दृश्य को देख आसपास के लोग सन्न रह गए। अभी तक बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार शाम उदयपुरी गांव के पास केएमपी एक्सप्रेसवे की ग्रीन बेल्ट में झाड़ियों से बच्चे के सिर और एक पैर का हिस्सा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि शव के ये अवशेष पांच से छह दिन पुराने और डिकंपोज हो चुके थे। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना की सूचना स्थानीय निवासी उमेश ने कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी पटौदी, सीन ऑफ क्राइम, एफएसएल और अन्य टीमें भी जांच में जुट गईं।

जांच में पता चला कि किसी धारदार हथियार से बच्चे की हत्या की गई और शव को कई हिस्सों में काटकर अलग-अलग जगह फेंक दिया गया। पुलिस ने सिर और पैर बरामद किए हैं, जबकि अन्य हिस्सों की तलाश जारी है।

एसीपी पटौदी सुखबीर सिंह ने कहा कि घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों को लगाया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें। यह मामला क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही हत्या के रहस्य का पर्दाफाश कर सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.