Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डिफॉल्टरों को बड़ी राहत: बघाट बैंक ने वन-टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लागू की, रिकवरी में तेजी की उम्मीद

Solan, 20 November-:बघाट बैंक ने ऋण डिफॉल्टरों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वन-टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) पॉलिसी लागू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत डिफॉल्टरों को ब्याज में छूट मिलेगी, जबकि मूलधन का पूरा भुगतान अनिवार्य होगा। बैंक का मानना है कि नई नीति से ऋण जमा करवाने की प्रक्रिया आसान होगी और डिफॉल्टरों को आर्थिक राहत भी मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले बैंक प्रबंधन ने ऋण पुनर्भुगतान की स्थिति का विश्लेषण कर ओटीएस पॉलिसी का प्रारूप तैयार किया था। इसमें सस्ती दरों पर ऋण निपटारे की सुविधा का प्रावधान है, जिससे बड़े पैमाने पर डिफॉल्टरों को आकर्षित करने की उम्मीद है। हाल ही में बैंक का एनपीए स्तर घटकर 138 से 129 पर आ गया है, जो रिकवरी में आ रही सुधारात्मक प्रवृत्ति को दर्शाता है।

गौरतलब है कि लगातार बढ़ते एनपीए और वित्तीय अनियमितताओं के चलते रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने बघाट बैंक पर कड़ी कार्रवाई की थी। इसके बाद रिकवरी संबंधी कदमों को और मजबूत किया गया, जिससे सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। सहायक पंजीयक कार्यालय द्वारा भी निरंतर नोटिस जारी किए जा रहे हैं और कुछ मामलों का निपटारा कोर्ट में किया गया है। इसी कार्यालय ने बैंक को ओटीएस पॉलिसी लागू करने की सलाह दी थी, जिसके बाद बोर्ड ने इसे मंजूरी देकर लागू कर दिया है।बैंक के चेयरमैन और कार्यकारी प्रबंध निदेशक ने हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात कर रिकवरी की प्रगति की जानकारी साझा की थी। इसके अलावा स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों से भी विस्तृत बातचीत की गई है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि यदि रिकवरी इसी गति से बढ़ती रही तो आरबीआई से और राहत देने का अनुरोध करने की तैयारी की जाएगी।

वर्तमान में बैंक खातों की टैपिंग जारी है और खाता धारकों को केवल 10,000 रुपये तक की निकासी की अनुमति है, जिससे लगभग 77,000 ग्राहक प्रभावित हैं। कई लोगों का पैसा फंसा हुआ है और वे आरबीआई से जल्द राहत की उम्मीद कर रहे हैं।बघाट बैंक के चेयरमैन अरुण शर्मा ने पुष्टि की कि ओटीएस पॉलिसी प्रभावी हो गई है और आने वाले दिनों में डिफॉल्टर कम ब्याज दरों पर अपने ऋण का निपटारा कर सकेंगे, जिससे बैंक और ग्राहकों—दोनों को राहत मिलने की संभावना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.