Facebook-f Youtube X-twitter

सोने ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, 24 कैरेट की कीमत पहुंची ₹99,214 प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली | 16 जून को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों ने एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹156 की तेजी के साथ ₹99,214 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। इससे पहले 13 जून को सोना ₹99,170 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था।

चांदी भी पीछे नहीं रही। ₹323 की बढ़त के साथ इसका भाव ₹1,06,490 प्रति किलो तक पहुंच गया। यह 10 जून के रिकॉर्ड ₹1,07,000 से थोड़ा ही कम है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमतें (IBJA रेट)

कैरेटकीमत (₹/10 ग्राम)
24₹99,214
20₹90,880
18₹74,411

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम

शहर24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹1,01,660₹93,200
मुंबई₹1,01,510₹93,050
कोलकाता₹1,01,510₹93,050
चेन्नई₹1,01,510₹93,050
भोपाल₹1,01,560₹93,100

इस साल अब तक कितना बढ़ा सोना-चांदी?

  • 1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था। अब तक इसमें ₹23,052 की बढ़त दर्ज की गई है।
  • चांदी की बात करें तो यह ₹86,017 प्रति किलो से ₹1,06,490 पर पहुंच चुकी है, यानी ₹20,473 का इजाफा।

2024 में पूरे साल सोने की कीमत में कुल ₹12,810 की बढ़ोतरी हुई थी। ऐसे में 2025 की शुरुआत से अब तक का उछाल काफी अहम माना जा रहा है।

क्या सोना ₹1 लाख के पार जाएगा?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, मौजूदा जियोपॉलिटिकल तनाव—खासतौर पर इजराइल-ईरान संघर्ष—के चलते गोल्ड की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में साल के अंत तक सोना ₹1,03,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है, जबकि चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना है।

खरीदते वक्त जरूर जांचें हॉलमार्क

सोना खरीदते समय केवल BIS प्रमाणित (हॉलमार्क) सोना ही लें। इस पर 6 अंकों का यूनिक कोड (HUID) होता है जो उसकी शुद्धता की पुष्टि करता है। यह कोड अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे – AZ4524।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.