Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिलासपुर में सीएम सुक्खू के दौरे से बढ़ी उम्मीदें, विधायक जमवाल ने उठाए विकास व कानून-व्यवस्था के मुद्दे

Bilaspur, Subhash-:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे से क्षेत्र में विकास कार्यों की उम्मीदें तेज हो गई हैं। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि सरकार बनने के बाद से बिलासपुर कई महत्वपूर्ण योजनाओं और घोषणाओं से वंचित रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बार जब सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम बिलासपुर में आयोजित हुआ था, तब भी जिले के लिए कोई नई घोषणा नहीं की गई।

विधायक जमवाल ने मुख्यमंत्री के आगामी दौरे को देखते हुए कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जिले में अनेक विभागीय कार्यालय लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिनकी वजह से जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन कार्यालयों को दोबारा शुरू करने के साथ ही इनके सुचारू संचालन की घोषणा भी की जाए।उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता जताई। जमवाल ने कहा कि नशे का कारोबार जिले में लगातार बढ़ रहा है और पुलिस इसे रोकने में प्रभावी भूमिका नहीं निभा पा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपेक्षा जताई कि इस समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि युवाओं को नशे की गर्त से बचाया जा सके।

वहीं भाजपा जिला कार्यालय में वीरवार को पार्टी के विभिन्न मोर्चों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में सदर विधायक त्रिलोक जमवाल, जिला प्रभारी पायल वैद्य और जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल भी विशेष रूप से शामिल हुए।बैठक में मोर्चा पदाधिकारियों के साथ परिचय सत्र हुआ और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक जमवाल ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को बधाई दी।उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और दो वर्ष बाद होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से बूथ स्तर तक तैयारी शुरू करनी चाहिए। जमवाल ने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी दी गई “दस गारंटियां” आज तक पूरी नहीं हुईं। इसे लेकर भाजपा जनजागरण अभियान चलाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - Auto Draft

महिला आरक्षण कानून पर भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला, ‘महिला विरोधी सोच’ का आरोप

Summer express, बलिन्द्र कुमार ,कैथल  | कैथल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण कानून) को लेकर भाजपा ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। यह प्रेसवार्ता शहर के कपिल कमल जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने मुख्य रूप से मीडिया को संबोधित किया।...
Summer Express - मोरनी हिल्स सर्वे पर सरकार घिरी, हाईकोर्ट ने दावों पर उठाए सवाल, जुर्माना लगाया

मोरनी हिल्स सर्वे पर सरकार घिरी, हाईकोर्ट ने दावों पर उठाए सवाल, जुर्माना लगाया

Summer express, मोरनी  | मोरनी हिल्स क्षेत्र में सर्वे और सीमांकन कार्य को लेकर हरियाणा सरकार के दावों पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सवाल खड़े हो गए हैं। सुनवाई के दौरान सरकार ने दावा किया कि 16 अप्रैल से पहले ही सर्वे का काम शुरू कर दिया गया था और करीब 45 एकड़ क्षेत्र...
Summer Express - कुंडली में शातिर महिलाओं की चोरी :  दुकानदार को उलझाकर 80 हजार का सामान लेकर फरार

कुंडली में शातिर महिलाओं की चोरी :  दुकानदार को उलझाकर 80 हजार का सामान लेकर फरार

Summer express, सोनीपत  | सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जहां 5-6 महिलाओं के गिरोह ने दुकानदार को बातचीत में उलझाकर करीब 80 हजार रुपये से अधिक कीमत का बिजली का सामान पार कर दिया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी...
Summer Express - हिसार में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

हिसार में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Summer express, हिसार  | हिसार में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एएसपी मयंक मुदगिल के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन,...
Summer Express - Auto Draft

फतेहाबाद में अंतर्जातीय विवाह को लेकर खूनी संघर्ष, पांच घायल

Summer express, फतेहाबाद |  हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव ढाणी भोजराज में अंतर्जातीय विवाह को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो गुटों के बीच हुए टकराव में तेजधार हथियारों और लाठी-डंडों का जमकर इस्तेमाल हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.