Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तिरुमला पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर की पूजा

तिरुमला  | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को तिरुमला स्थित प्रतिष्ठित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। सुबह तिरुमला पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने सबसे पहले श्री वराहस्वामी मंदिर में दर्शन किए, जिसके उपरांत वे तिरुमला मंदिर के महाद्वारम पहुंचीं। यहाँ तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अध्यक्ष बी.आर. नायडू सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका औपचारिक स्वागत किया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू अपने परिजनों और अधिकारियों के साथ गर्भगृह तक जाकर श्री वेंकटेश्वर स्वामी का विशेष दर्शन किया। मंदिर के पुजारियों ने महाद्वारम पर उनका स्वागत करते हुए उन्हें ध्वजस्तम्भ पर विशेष पूजा कराने का अवसर दिया।

दर्शन के दौरान आंध्र प्रदेश के धर्मार्थ विभाग के मंत्री ए. रामनारायण रेड्डी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति मुर्मू को परंपरागत रूप से ‘शेष वस्त्रम’ भेंट किया गया। इसके बाद उन्हें वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वेद आशीर्वचन (वैदिक आशीर्वाद) प्रदान किया गया। श्रद्धा और भक्ति से भरे इस अवसर के बाद टीटीडी की ओर से राष्ट्रपति को भगवान वेंकटेश्वर की तस्वीर, साथ ही 2026 का आधिकारिक डायरी और कैलेंडर भी भेंट किए गए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

टोल प्लाजा पर इंजीनियर से मारपीट और लूट मामले में तीन बाउंसर गिरफ्तार

Summer express,सुंदर कुंडू, पलवल। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित किरंज टोल प्लाजा पर इंजीनियर के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में हथीन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बाउंसरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फरीदाबाद के नगला...

अंबाला में पिकअप और निजी बस की टक्कर: बाइक सवार की मौत, 11 मजदूर घायल

Summer express, अंबाला। पंजाब सीमा से सटे सरसिनी गांव के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि निजी बस में सवार 11 मजदूर घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 8 बजे उस समय हुआ जब एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने निजी बस को टक्कर मार दी।...

करनाल में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 1000 लीटर लाहन बरामद

Summer express, करनाल। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करनाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। असंध क्षेत्र के गांव राहड़ा में पुलिस ने खेत में बने एक कोठे पर छापेमारी कर करीब 1000 लीटर लाहन बरामद किया है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके...

पंचकूला ठगी कांड: नीरज चोपड़ा संग तस्वीरें दिखाकर कारोबारी से साढ़े तीन करोड़ ठगे

Summer express, पंचकूला। खुद को सरकारी अधिकारी बताकर दिल्ली की एक नामी खेल सामग्री कंपनी के निदेशक से साढ़े तीन करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पंचकूला अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता रोहित सैनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने भाई के...

रंजिश में कार को आग के हवाले करने का आरोप, CCTV में कैद वारदात

Summer express, करनाल। शहर के सीएचडी सिटी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज आगजनी की घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खड़ी कार को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पूरी वारदात आसपास लगे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.