Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पड्डल में लगे अस्थायी मेले के विरोध में मंडी के व्यापारी सड़कों पर उतरे, दुकानें बंद कर एडीसी को सौंपा ज्ञापन

Mandi, Dharamveer-:मंडी नगर निगम द्वारा पड्डल मैदान में मांडव्य उत्सव के तहत लगाए गए अस्थायी मेले के विरोध में शुक्रवार को मंडी शहर के व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह से ही शहर के अधिकांश व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और व्यापार मंडल के नेतृत्व में एक रोष रैली निकालकर असंतोष जताया। इसके उपरांत व्यापारियों ने एडीसी मंडी के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपा तथा मेले को जल्द हटाने की मांग रखी।

व्यापार मंडल मंडी के प्रधान राजेश महेंद्रू ने स्पष्ट किया कि व्यापारी मेले और उत्सवों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन उनके आयोजन के लिए एक निर्धारित समय-सीमा होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से पहले आश्वासन दिया गया था कि यह मेला 20 नवंबर तक समेट दिया जाएगा, लेकिन मेला अब भी जारी है, जिससे स्थानीय व्यापारियों को प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान हो रहा है। उनके अनुसार, व्यापारियों की देनदारियां समय पर चुकानी होती हैं, और ऐसे अस्थायी मेले उनके नियमित कारोबार को प्रभावित करते हैं।

व्यापारियों ने नगर निगम पर आरोप लगाया है कि इस आयोजन की जानकारी और योजना को स्थानीय व्यापारियों से छिपाया गया। राजेश महेंद्रू ने कहा कि जब मांडव्य उत्सव आयोजित करने की बात हुई थी, तब इसे शहर के भीतर आयोजित किए जाने की चर्चा थी, लेकिन बाद में स्थान बदलकर पड्डल मैदान कर दिया गया। व्यापारियों का कहना है कि यदि उन्हें पहले से इसकी जानकारी होती, तो वे इस आयोजन में सहयोग देने के लिए सहमत नहीं होते।व्या


पार मंडल ने यह भी कहा कि स्थानीय दुकानें शहर में रोजगार और अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार हैं, और वे सरकार को टैक्स भी नियमित रूप से अदा करते हैं। ऐसे में अस्थायी मेलों के लंबे समय तक चलने से उनका व्यापार प्रभावित होता है, जिसका सीधा असर उनकी आय पर पड़ता है।

राजेश महेंद्रू ने बताया कि व्यापारियों की शिकायतों और विरोध के बाद प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह के आयोजनों को समय-सीमा में रखा जाएगा, ताकि स्थानीय कारोबार प्रभावित न हो। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मेले को जल्द नहीं हटाया गया, तो वे अपने आंदोलन को और व्यापक करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना के लाडोवाल चौक में बड़ा हादसा टला

लक्की भट्टी | लुधियानाशहर के व्यस्त लाडोवाल चौक क्षेत्र में गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा सड़क किनारे खोदे गए एक गहरे गड्ढे में एक कार अचानक जा गिरी। हादसे के समय कार में पूरा परिवार सवार था, लेकिन राहत की बात यह रही कि...

डेराबस्सी हलके में भाजपा वर्करों के साथ बदले की राजनीति बर्दाश्त नहीं: गुरदर्शन

गुरमीत सिंह | जीरकपुरढकोली की ग्रीन सिटी, वार्ड नंबर-6 में नगर निगम द्वारा शनिवार को की गई कथित तोड़-फोड़ की कार्रवाई ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में भाजपा के नेता गुरदर्शन सिंह सैणी ने प्रभावित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े परिवारों व समर्थकों को राजनीतिक...

शहर में नशा बिकना बंद नहीं हुआ तो गृह मंत्री के सामने उठेगा मामला

मोनिका रावत | चंडीगढ़शहर में नशे के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कड़ा कदम उठाना होगा। शहर में नशे के खिलाफ अभियान चलाए चंडीगढ़ पुलिस। यदि एक माह में शहर नशा मुक्त न हुआ तो गृह मंत्री अमित शाह के सामने यह मामला उठेगा। भाजपा के महामंत्री एवं कृत्वनिष्ठ संस्था के संस्थापक संजीव राणा ने...

धीमी रफतार से चल रहा काम, लोग परेशान

गुरमीत सिंह | ज़ीरकपुरबलटाना के पास सुखना नाले पर बन रहे ऊँचे स्तर के पुल का निर्माण सुस्त रफ्तार से चल रहा है। लगातार हो रही देरी के कारण लाखों लोग रोज़ाना लंबा सफर कर चुके हैं और भारी ट्रैफिक जाम का सामना कर रहे हैं। दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों जा रहे लोग सबसे अधिक...

देश के विभाजन के बाद भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, संघर्ष के योद्धा थे: भागवत

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि 1947 के विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आने वाले लोगों को शरणार्थी कहना उचित नहीं है। उनके अनुसार, वे “संघर्ष के योद्धा” थे, जिन्होंने अपनी मातृभूमि और धर्म के प्रति आस्था के कारण अपना घर, जमीन, कारोबार और पीढ़ियों की कमाई छोड़कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.