Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा किसानों को बड़ा फायदा: दो फसलों के बीज होंगे सस्ते

चंडीगढ़ | प्रदेश सरकार ने किसानों को प्रोत्साहित करने और दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (दलहन) के अंतर्गत हरियाणा के सभी जिलों में चना और मसूर की फसलों के लिए बीज, पौध सामग्री, प्लांट स्थापना और मृदा संरक्षण संबंधी प्रबंधन पर किसानों को सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी।

कृषि विभाग के अनुसार, राज्य सरकार का उद्देश्य रबी सीजन में दलहन फसलों के क्षेत्र और उत्पादन में वृद्धि करना है, ताकि किसानों की आय में भी सीधा लाभ मिल सके। योजना के तहत किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के वितरण पर अनुदान दिया जाएगा, ताकि बेहतर उत्पादन और मिट्टी की उर्वरता को बढ़ावा मिल सके।

ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

अनुदान लेने के इच्छुक किसान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट
www.agriharyana.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि फसल की बुवाई के अनुसार निर्धारित की गई है, इसलिए किसान समय से पहले आवेदन सुनिश्चित करें।

कहां मिलेगी अधिक जानकारी?

किसान अपने क्षेत्र के

  • कृषि विकास अधिकारी
  • खंड कृषि अधिकारी / उपमंडल कृषि अधिकारी
  • या उप कृषि निदेशक कार्यालय

से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कृषि विभाग का कहना है कि बीजों पर मिलने वाला यह अनुदान न केवल दलहन उत्पादन को बढ़ाएगा, बल्कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और मिट्टी संरक्षण के प्रति जागरूक करने में भी मदद करेगा। सरकार का मानना है कि राज्य में चना और मसूर जैसी पौष्टिक फसलों को बढ़ावा देने से खाद्य सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.