Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर भाजपा ने सरकार को घेरा

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश में हाल ही में सामने आई आपराधिक घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने कहा कि ऊना में हुए गोलीकांड और मारपीट की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे।

अजय ठाकुर ने दावा किया कि इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संलिप्तता सामने आई है। उनका आरोप है कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के साथ-साथ व्यापारियों से अवैध वसूली के मामले भी बढ़ रहे हैं। उनके अनुसार हिमाचल, जो अपनी शांतिप्रिय छवि के लिए जाना जाता है, अब अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता दिख रहा है।

ठाकुर ने राज्य सरकार से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को अपराधियों को संरक्षण देना बंद करना चाहिए और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए अजय ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसी योजना को प्रभावी रूप से लागू नहीं कर पा रही है, जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री की पत्नी द्वारा गोबर खरीद को लेकर दिए गए बयान से जनता भ्रमित हो रही है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास विकास से जुड़ा कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.