Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में रात के खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी FIR

Una, Rakesh-:ऊना जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में रात के समय खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि अब शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी तरह की खनन गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी। इस अवधि में खनन से जुड़े वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी। आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाएगी

जतिन लाल ने बताया कि वैध खनन लीजधारकों को सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक ही खनन कार्य की अनुमति होगी, जबकि खनन सामग्री की ढुलाई सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही की जा सकेगी।पत्रकारवार्ता में पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव और जिला खनन अधिकारी भी मौजूद रहे।

वैध ढुलाई के लिए विशेष कॉरिडोर निर्धारित

डीसी ने बताया कि खनन सामग्री की ढुलाई के लिए प्रशासन ने विशेष कॉरिडोर चिन्हित किए हैं, जिन पर निगरानी के लिए चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इनमें शामिल हैं:

  • ऊना–नंगल (वाया मैहतपुर)
  • टाहलीवाल–गढ़शंकर (भंगला रोड वाया बाथड़ी)
  • दुलैहड़–गढ़शंकर (वाया गोंदपुर जयचंद)
  • जननी–माहलपुर (वाया जननी खड्ड)
  • घालूवाल–होशियारपुर (वाया पंडोगा)
  • गगरेट–होशियारपुर (वाया आशा देवी बैरियर)
  • वीरभद्र चौक–नंगल (वाया सैजोवाल बैरियर)
  • अजौली–पंजाब मार्ग
  • दौलतपुर–तलवाड़ा (वाया मरबाड़ी)

उन्होंने कहा कि इन निर्धारित मार्गों के अलावा किसी अन्य रूट से ढुलाई पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भारी चालान, मशीनरी जब्ती और लाइसेंस निलंबन जैसे कदमों के बावजूद अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, इसलिए अब और कड़ा रुख अपनाया गया है।

शराब ठेकों के समय निर्धारण

जिले में शराब ठेकों और अहातों के संचालन समय को भी सख्ती से तय किया गया है।

  • सभी ठेके रात 10 बजे तक ही शराब बेच सकेंगे।
  • सभी अहाते रात 10 बजे से पहले पूरी तरह बंद किए जाएंगे।
  • अनरजिस्टर्ड अहातों को तत्काल बंद करने और पंजीकरण पूरा होने तक संचालन न करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित

जिले की निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है। 7–8 पुलिस कर्मियों से लैस यह टीम दिन-रात हाईवे और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग करेगी और किसी भी अवैध गतिविधि या उपद्रव की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.