Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुष्यंत का बड़ा वार: बोले हरियाणा का सीएम नायाब नहीं, गायब है

जींद। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर न केवल असफल रही है, बल्कि मुख्यमंत्री खुद “नायाब नहीं, बल्कि गायब” साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता जिन समस्याओं से जूझ रही है, सरकार उनसे पूरी तरह बेखबर है।

चौटाला शुक्रवार को जजपा के आठवें स्थापना दिवस पर आगामी 7 दिसंबर को जुलाना में होने वाली रैली के लिए गांवों में निमंत्रण देने पहुंचे। सच्चाखेड़ा, लोन, धमतान साहिब, सुरजाखेड़ा और ढाकल जैसे कई गांवों में उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों को धान खरीद में बार-बार परेशान किया। खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रही और किसानों को मंडियों में लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन के कार्यकाल में जो वादे बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने को लेकर किए गए थे, वे भी अब तक अधूरे हैं। सरकार ने कुछ भी बढ़ाया नहीं, बस घोषणाओं की राजनीति करती रही।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा शासन सिर्फ कथनी में सक्रिय और करनी में नाकाम साबित हुआ है। जनता को बार-बार भरोसा दिलाने वाली सरकार आज अपनी ही बातों से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से जजपा जनता की आवाज को फिर से मजबूत तरीके से उठाएगी।

दुष्यंत चौटाला ने गुरुसर गांव पहुंचकर शहीद जवान विक्रम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस दौरान जजपा जिलाध्यक्ष जोरा सिंह डूमरखां, रमेश खटक, बिट्टू नैन, ईश्वर खरल, तारा चहल, शमशेर बदोवाल, सुरेंद्र बेलरखां, अमर नैन समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.