Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक ऑनर किलिंग: ‘मां, मुझे यहीं जीने दो’ कहकर तोड़ा दम

रोहतक  | रोहतक जिले के गांव काहनी में प्रेम विवाह से उपजे विवाद ने एक हृदयविदारक रूप ले लिया। सपना (23) नामक युवती की उसके भाई संजू ने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव में आए देवर साहिल को भी गोली लगी है। साहिल की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

स्कूल समय से था सपना-सूरज का प्रेम

सपना और सूरज की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। दोनों सातवीं कक्षा से साथ पढ़ते थे और आठवीं में ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। बालिग होने के बाद परिवार के विरोध के बीच दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और करीब एक साल तक रोहतक में किराए पर रहकर जीवन बिताया। दो साल पहले उनके घर बेटे का जन्म हुआ था, जिसके बाद वे गांव लौट आए।

मम्मी, मुझे यहीं रहने दीजिए…” सपना की अंतिम पुकार

सपना की सास निर्मला देवी के अनुसार, सपना अक्सर कहती थी— “मम्मी, मुझे यहीं जीने दीजिए, घर ले जाएंगे तो मार देंगे।” परिजनों की नाराजगी और धमकियों के बावजूद दंपत्ति गांव में रह रहे थे।

धमकियों के बाद वारदात को अंजाम

निर्मला देवी के मुताबिक, सपना के भाई संजू ने पहले भी कई बार सूरज और सपना को धमकाया था। बुधवार रात 9:40 बजे संजू अपने तीन साथियों के साथ घर में जबरन घुस आया। घर में लगे सीसीटीवी में चारों आरोपी कैद हुए।

  • पहली गोली संजू ने सपना की छाती में मारी
  • दूसरी गोली देवर साहिल के पेट में लगी
  • तीसरी गोली मिस हुई
  • चौथी गोली दरवाजे में फंसी

गंभीर रूप से घायल सपना को PGIMS रोहतक के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साहिल का तीन घंटे तक ऑपरेशन चला और गोली उसके पैर के पास से निकाली गई।

पति सूरज ने दिया मुखाग्नि

पोस्टमार्टम के बाद सपना का अंतिम संस्कार पुलिस सुरक्षा में किया गया। पति सूरज ने ही अपनी पत्नी को मुखाग्नि दी। दोनों एक ही गांव के निवासी थे।

झूठी आन-मान की भेंट चढ़ी एक और जिंदगी

पुलिस ने आरोपी भाई संजू और उसके साथियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। इलाके में इस घटना को झूठी सामाजिक प्रतिष्ठा के नाम पर हुई क्रूर हत्या के रूप में देखा जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.