Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुबई एयर शो में तेजस हादसा, नगरोटा बगवां के वीर पायलट शहीद

राहुल चावला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। दुबई एयर शो 2025 के दौरान हुए तेजस अभ्यास उड़ान हादसे में नगरोटा बगवां के वीर सपूत स्क्वाड्रन लीडर नमांश स्याल शहीद हो गए। हादसा शुक्रवार, 21 नवंबर को हुआ था। शहीद के पार्थिव शरीर के शनिवार सुबह सेलूर पहुंचते ही पूरा क्षेत्र गम में डूब गया।

34 वर्षीय नमांश स्याल भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर के पद पर तैनात थे। वे अपनी पत्नी—जो स्वयं भी वायुसेना में अधिकारी हैं—और बेटी के साथ हैदराबाद में रहते थे। उनके माता–पिता भी हाल ही में हैदराबाद घूमने गए थे, जहां उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी मिली।

गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग, रिश्तेदार और परिजन शहीद के घर एकत्र हो गए हैं। प्रशासन भी देर रात से ही स्थिति पर नजर बनाए हुए है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहीद के ताया जोगिंदर स्याल ने बताया कि उन्हें शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे हादसे की जानकारी मिली। उन्होंने ही नमांश के पिता जगन्नाथ स्याल को यह दुखद सूचना दी। उन्होंने बताया कि नमांश की प्रारंभिक शिक्षा डीएसपी स्कूल डलहौजी से हुई थी, जिसके बाद उन्होंने सैनिक स्कूल सुजानपुर से पढ़ाई की। नमांश स्याल के पिता भी भारतीय सेना में अधिकारी रहे हैं और बाद में शिक्षा विभाग से प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुए थे।

अंतिम संस्कार आज दोपहर दो बजे

शहीद का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर 2 बजे गग्गल एयरपोर्ट पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने की तैयारी की है। नगरोटा बगवां ही नहीं, पूरा कांगड़ा जिला आज अपने वीर सपूत को सलाम कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.