Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में SFI का सुक्खू सरकार पर हमला, छात्र विरोधी फैसलों के खिलाफ मार्च

शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने सहित विभिन्न छात्र विरोधी फैसलों के खिलाफ छात्र संगठन SFI ने सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने शुक्रवार को शिमला में पंचायत भवन से लोअर बाजार होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक ‘शिक्षा बचाओ महारैली’ निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। SFI ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें जल्द नहीं मानीं, तो आने वाले समय में विधानसभा घेराव किया जाएगा।

स्कूल-कॉलेज खोलने और SCA चुनाव बहाली की मांग

छात्र संगठन ने सरकार से बंद किए गए स्कूलों और कॉलेजों को पुनः खोलने, और लंबे समय से रूके हुए SCA छात्र संघ चुनावों की बहाली की मांग की है। SFI ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करते हैं, इसलिए इन्हें रोकना छात्र अधिकारों का हनन है।

ERP सिस्टम की खामियों व PTA में भ्रष्टाचार पर सवाल

संगठन ने राज्य के शिक्षण संस्थानों में लागू ERP सिस्टम की तकनीकी खामियों को दूर करने की अपील की।
साथ ही PTA भर्ती प्रक्रिया में हो रहे भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग उठाई गई।

रोजगार पर सरकार को घेरा, एक लाख नौकरी का वादा याद दिलाया

SFI ने प्रदेश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरा।
छात्र संगठन ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान सरकार ने एक लाख नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब तक युवाओं को प्रतीक्षित अवसर नहीं मिले हैं।

वार्षिक सम्मेलन में बनेगी आगे की रणनीति

SFI ने बताया कि इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा शिमला में शुरू हुए 38वें वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी, जिसमें आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

चंडीगढ़ में फिलहाल नहीं बढ़ेंगे पार्किंग रेट

चंडीगढ़ में पार्किंग रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। नगर निगम हाउस की सोमवार को हुई बैठक में पार्किंग दरों में बदलाव से संबंधित प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। प्रस्ताव में मौजूदा फ्लैट रेट सिस्टम की जगह समय के आधार पर शुल्क वसूलने की तैयारी थी।विपक्षी पार्षदों ने प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की...

लगातार 5वीं बार पार्षद बनी सुमन ठाकुर के सिर सजा मेयर का ताज, जितेंद्र शर्मा बने डिप्टी मेयर

Summer express/मंडी ,धर्मवीर- :करीब एक महीने पूर्व शहरी निकाय के चुनाव सम्पन्न होने के बाद आज नगर निगम मंडी को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया है। लगातार पांचवीं बार पार्षद चुनी गईं सुमन ठाकुर को मेयर चुना गया, जबकि जितेंद्र शर्मा डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए। इससे पहले नगर निगम सभागार में उपायुक्त मंडी ने...

आइटीआइ में दाखिला लेने वाले गरीब विद्यार्थियों को दो हजार रुपये स्टाइपेंड

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। इसके पीछे सरकार की सोच है कि विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह...

सेक्टरों और कालोनियों में अब एक मंजिल पर बन सकेगा सिर्फ एक घर

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, करनाल, हिसार, झज्जर, रोहतक और साेनीपत सहित विभिन्न शहरों में अब सेक्टरों और कालोनियाें में एक मंजिल पर सिर्फ एक फ्लैट बनाया जा सकेगा। एक बिल्डिंग में अधिकतम चार मंजिल तक बनाने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें प्रत्येक फ्लोर पर एक घर बनाने की अनुमति होगी। अभी...

एनजीओ पर नियंत्रण को लेकर तेज हुई बहस

गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के कामकाज और विदेशी फंडिंग की निगरानी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। विधि विशेषज्ञों और नागरिक समाज से जुड़े कुछ संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार ने हाल के वर्षों में नए कानून लाने के बजाय मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत नियमों, अधिसूचनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.