Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शहरी चुनौती योजना के तहत 999 करोड़ की मांग, मिली मंजूरी तो बदल जाएगी छोटी काशी मंडी की सूरत

Mandi, Dharamveer-:छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी शहर के व्यापक विकास को लेकर नगर निगम ने केंद्र सरकार के समक्ष 999 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव केंद्र सरकार की नई शहरी चुनौती योजना के तहत प्रस्तुत किया गया है, जिसे छोटे और मध्यम श्रेणी के शहरों को विकसित करने के उद्देश्य से 1 लाख करोड़ रुपये के बजट के साथ शुरू किया गया है। नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि उन्होंने इस योजना के लिए तैयार की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य मंत्री पोखन साहू और सांसद कंगना रनौत को सौंप दिया है।

मेयर के अनुसार, यदि केंद्र सरकार मंडी के लिए मांगे गए 999 करोड़ रुपये की मंजूरी देती है, तो शहर का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। प्रस्तावित परियोजनाओं में शहर के प्रमुख घाटों का तटीकरण, धार्मिक स्थलों के आसपास सौंदर्यीकरण, शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ओवरहेड और अंडर-पाथ पुलों का निर्माण, आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग, सुरक्षित पैदल मार्ग और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार शामिल है। उनका कहना है कि यह योजना मंडी को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करने में मील का पत्थर साबित हो सकती है।मंडी शहर धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां ब्यास नदी और सुकेती खड्ड शहर के बीचोंबीच बहती हैं। कई छोटे-छोटे नाले भी शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हैं। ऐसे में तटीकरण और घाटों का निर्माण न सिर्फ शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए जरूरी है, बल्कि यह लोगों के घरों और बाजारों की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। नगर निगम का मानना है कि तटीकरण से बाढ़ जैसी संभावित चुनौतियों से भी बचाव संभव हो सकेगा।

मेयर भट्ट ने यह भी बताया कि छोटी काशी में आने वाले धार्मिक पर्यटकों की संख्या हर साल बढ़ रही है। यदि शहर का सौंदर्यीकरण और विकास इस योजना के तहत होता है, तो न सिर्फ लोगों की संख्या बढ़ेगी बल्कि स्थानीय व्यापार को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द मंडी को इस योजना में शामिल करने की मांग की है, ताकि शहर के कायाकल्प का रास्ता साफ हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.