Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में पीएम मोदी का दौरा, सैनी सरकार को देंगे बड़ी राजनीतिक मजबूती

कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चार महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह दौरा सात महीनों में उनका राज्य का दूसरा दौरा है। पीएम मोदी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के मुख्य समारोह, अनुभव केंद्र के उद्घाटन, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव और ब्रह्मसरोवर की पवित्र आरती में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे को मुख्यमंत्री नायब सैनी के लिए राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों की मुख्यमंत्री स्वयं समीक्षा कर रहे हैं। राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारी और जिला प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। भाजपा का मानना है कि आयोजन सफल रहा तो इससे सीएम सैनी की राजनीतिक स्थिति और मजबूत होगी।

17 अक्तूबर को सोनीपत के गोहाना में आयोजित की जाने वाली प्रधानमंत्री की रैली दिवंगत आईपीएस वाई. पूरण कुमार मामले के चलते रद्द कर दी गई थी। उस दौरान विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक माहौल गर्मा दिया था। रैली रद्द होने के बाद प्रधानमंत्री का दोबारा हरियाणा आना भाजपा नेतृत्व के लिए महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है।

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मंच से सैनी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख कर सकते हैं। सरकार के अनुसार, एक वर्ष में 48 संकल्प पूरे किए गए हैं, जबकि 70 से अधिक पर कार्य जारी है।

श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350वें वर्ष पर भव्य आयोजन को पंजाब की राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पंजाब में 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और मुख्यमंत्री सैनी पिछले एक वर्ष में पंजाब के एक दर्जन से अधिक दौरे कर चुके हैं। ऐसे में इस कार्यक्रम के माध्यम से सिख समुदाय को संदेश देने की रणनीति भी चर्चाओं में है। उधर, पंजाब सरकार ने भी इसी अवसर पर प्रधानमंत्री को आमंत्रण दिया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.