Facebook-f Youtube X-twitter

इनडोर स्टेडियम विवाद तेज़—रघुनाथ का पधर की जमीन पर पन्नालाल रक्षा मेमोरियल ट्रस्ट अध्यक्ष  ने विधायक से मांगा जवाब

Mandi, Dharamveer-:मंडी में प्रस्तावित इनडोर स्टेडियम को लेकर सियासत लगातार गर्मा रही है। भाजपा विधायक अनिल शर्मा द्वारा हाल ही में यह घोषणा किए जाने के बाद कि इनडोर स्टेडियम अब पड्डल ग्राउंड के बजाय रघुनाथ का पधर में बनाया जाएगा, इस मुद्दे पर नया विवाद खड़ा हो गया है। पन्नालाल रक्षा मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश कपूर ने एक बार फिर विधायक के फैसले पर गंभीर सवाल उठाए हैं और जमीन चयन को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

राजेश कपूर ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रघुनाथ का पधर में जो भूमि चिन्हित की गई है, वह नदी के बिल्कुल समीप है। एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसी संवेदनशील लोकेशनों पर किसी भी तरह का बड़ा निर्माण कार्य संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अनिल शर्मा बिना पर्याप्त सर्वे और नियमों का पालन किए जनता को सिर्फ भ्रमित कर रहे हैं। कपूर के मुताबिक, इनडोर स्टेडियम को लेकर हर बार अलग-अलग घोषणाएं की जा रही हैं, जिससे जनता के मन में शंका पैदा होना स्वाभाविक है।

राजेश कपूर ने  कहा कि पड्डल ग्राउंड की भूमि को खेल विभाग के नाम करना भी गलत कदम है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले इसी पड्डल मैदान में इनडोर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव आया था, लेकिन स्थानीय लोगों के भारी विरोध को देखते हुए इस विचार को वापस लेना पड़ा। पड्डल ग्राउंड मंडी शहर का सार्वजनिक और सांस्कृतिक केंद्र है, जहां पर कंक्रीट की संरचना खड़ी करना जनहित के खिलाफ है।कपूर ने सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में पड्डल में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने की कोशिश की जाती है, तो उसका सबसे पहला विरोध वे स्वयं करेंगे—यहां तक कि बुलडोजर चलाने की नौबत आई तो वह सबसे पहले उन पर चलाया जाए।उ


न्होंने विधायक अनिल शर्मा से मांग की कि रघुनाथ का पधर में चिन्हित भूमि की स्थिति, कानूनी स्थिति और निर्माण की वास्तविक संभावनाओं को लेकर सार्वजनिक रूप से स्पष्ट बयान दें, ताकि जनता को सच्चाई का पता चल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.