Facebook-f Youtube X-twitter

पंचकूला में तीन दिवसीय भव्य गीता महोत्सव, छात्रों और संस्थाओं की भागीदारी

पंचकूला। जिले में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक तीन दिवसीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव शहर को गीता की शिक्षाओं और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर देगा। महोत्सव में छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी होगी। 

अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव ने लघु सचिवालय में महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। इस बार महोत्सव का मुख्य आकर्षण केंद्र सेक्टर-6 स्थित गीता चौक होगा, जहां से तीनों दिन की प्रमुख गतिविधियां संचालित होंगी। पहले दिन 29 नवंबर को गीता चौक पर महायज्ञ के साथ उद्घाटन होगा। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा गीता एवं महाभारत पर आधारित गीत, भजन, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही क्विज, पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा और उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। 

30 नवंबर को विशेष सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हिंदी और संस्कृत विद्वान गीता की शिक्षाओं पर अपने विचार साझा करेंगे। इस दिन विद्यार्थियों द्वारा गीता श्लोकों का सामूहिक उच्चारण भी महोत्सव का आकर्षण होगा। 

अंतिम दिन 1 दिसंबर को जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र वैश्विक गीता पाठ में भाग लेकर अष्टादश श्लोकों का सामूहिक उच्चारण करेंगे। इसी दिन भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित भव्य नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें शहर की धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं उत्साहपूर्वक हिस्सा लेंगी। 

तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान पंचकूला शहर गीता के ज्ञान, धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जीवंत रहेगा। आयोजन की सफलता के लिए प्रशासन और आयोजक संस्थाएं व्यापक तैयारियों में जुटी हैं। 

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.