Facebook-f Youtube X-twitter

महिला कबड्डी विश्व कप में भारत की शानदार जीत: मंडी की भावना ठाकुर बनीं टीम की डिफेंस की दीवार

Mandi, Dharamveer-:बांग्लादेश के ढाका में आयोजित महिला विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बेटी भावना ठाकुर ने मुख्य डिफेंडर के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया और पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र के पिपलागलू गांव से संबंध रखने वाली भावना ठाकुर शुरू से ही अपनी मजबूत पकड़, सटीक तकनीक और खेल के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती हैं। महिला विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण रेडरों को सफलतापूर्वक रोककर भारतीय टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। जिला कबड्डी संगठन के सचिव नेत्र सिंह ठाकुर ने बताया कि भावना के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने टीम के मनोबल को मजबूती दी और उनकी डिफेंस लाइन को अटूट बनाए रखा। उन्होंने कहा कि भावना ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाकर अपने को एक भरोसेमंद खिलाड़ी साबित किया।जिला कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान श्यामलाल ठाकुर ने कहा कि मंडी की इस होनहार खिलाड़ी की उपलब्धि पर पूरा जिला गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया कि भावना ठाकुर के घर लौटने पर जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, ताकि उनके कठिन परिश्रम और उपलब्धि का उत्सव पूरे समुदाय के साथ साझा किया जा सके।

ढाका में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना चीन ताइपे से हुआ। मुकाबला शुरुआत से ही रोमांचक रहा, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतर रणनीति और सामूहिक तालमेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार बढ़त बनाए रखी। भारतीय टीम ने कुल 35 अंक अर्जित किए, जबकि चीनी ताइपे की टीम 28 अंकों पर ही रुक गई। इस तरह भारत ने निर्णायक अंतर से जीत हासिल कर दूसरी बार विश्व कप का ताज अपने नाम किया।भावना ठाकुर के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल मंडी और हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया, बल्कि देशभर की उन युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं जो खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में रहस्यमयी परिस्थितियों में साढ़े 6 वर्षीय बच्ची नायरा हुई गायब,

हमीरपुर, अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलबाड़ा की साढ़े 6 वर्षीय बच्ची रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। तीन दिन बीत जाने बाबजूद भी बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची के लापता होने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा...

तमिलनाडु चुनाव से पहले सियासी घमासान, उदयनिधि ने केंद्र पर साधा निशाना

Summer express, चेन्नई | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य के साथ वित्तीय और अधिकारों के स्तर पर भेदभाव किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर एआईएडीएमके के महासचिव के. पलानीस्वामी एक बार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.