Facebook-f Youtube X-twitter

आज कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे पीएम मोदी, गीता महोत्सव में लेंगे हिस्सा

कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी समागम और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। प्रशासन और आयोजन समिति ने उनके स्वागत और सुरक्षा के लिए व्यापक व भव्य तैयारियां की हैं। यह प्रधानमंत्री का छठा कुरुक्षेत्र दौरा होगा।

ज्योतिसर में पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को दोपहर करीब 4 बजे हेलिकॉप्टर से पिहोवा रोड स्थित 170 एकड़ के समागम स्थल पर उतरेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से गीता उपदेश स्थली परिसर में जाएंगे, जहां महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण करेंगे और लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बने पंचजन्य स्मारक का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम लगभग 15–20 मिनट का रहेगा।

गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नमन, कीर्तन श्रवण

इसके बाद प्रधानमंत्री दोबारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेकेंगे और कीर्तन का श्रवण करेंगे। इसी मंच से वे जनता को संबोधित भी करेंगे।

ब्रह्मसरोवर पर महाआरती के दौरान रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री मोदी मंच से संबोधन के बाद सड़क मार्ग से पवित्र ब्रह्मसरोवर की ओर बढ़ेंगे, जहां वे लगभग 10 मिनट रहेंगे।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत होने वाली सांध्यकालीन महाआरती के दौरान प्रधानमंत्री मंच पर मौजूद रहेंगे, हालांकि वे स्वयं आरती नहीं करेंगे। मंत्रोच्चारण के बीच तीर्थ पूजन किया जाएगा, जिसका संचालन पंडित बलराम गौतम करेंगे।

मोदी के कुरुक्षेत्र दौरे: एक नजर

  • 2014: प्रधानमंत्री बनने से पहले पहली बार कुरुक्षेत्र आए—राजकुमार सैनी के समर्थन में चुनावी रैली की।
  • 2019: लोकसभा और बाद में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान फिर आए।
  • 2024: विधानसभा चुनाव अभियान के समय थीम पार्क में रैली को संबोधित किया।
  • स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों व महिलाओं को सम्मानित भी किया था।

2014 की रैली में पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र को ‘सत्य की असत्य पर विजय की भूमि’ बताते हुए यहां पर्यटन की विशाल संभावनाओं का जिक्र किया था। उनके पहले कार्यकाल में कुरुक्षेत्र को कृष्णा सर्किट में शामिल किया गया और केडीबी को 500 करोड़ रुपये का बजट दिया गया।

आज होंगे दो बड़े प्रोजेक्ट के उद्घाटन

  • 204 करोड़ रुपये से बने महाभारत अनुभव केंद्र
  • 2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पंचजन्य स्मारक

इन परियोजनाओं के माध्यम से कुरुक्षेत्र को वैश्विक धार्मिक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जानबूझ कर जंगल में लगाई आग तो होगी सीधी जेल,हिमाचल में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू

मंडी , धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में बीती 15 अप्रेल से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो आगामी 3  महीनों यानी 15 जुलाई तक रहेगा। इस सीजन के दौरान हिमाचल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण मानवीय भूल ही मानी जाती...

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.