Facebook-f Youtube X-twitter

पेशावर हमले के बाद पाकिस्तान की अफगानिस्तान में घातक एयरस्ट्राइक

काबुल/इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर गहराता दिख रहा है। अफगान तालिबान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने बीती रात अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में हवाई हमले किए, जिनमें 9 बच्चों और एक महिला सहित कुल 10 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों देशों के संबंधों में नई तल्खी आ गई है।

आधी रात हुआ हमला, पूरा घर मलबे में तब्दील

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि हमला रात करीब 12 बजे गेरबजवो जिले में स्थानीय निवासी विलायत खान के घर पर किया गया। हमले में घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। मृतकों में 5 लड़के, 4 लड़कियां और एक महिला शामिल हैं।

मुजाहिद ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने कुनर और पक्तिका प्रांतों में भी एयरस्ट्राइक की, जिसमें चार अन्य नागरिक घायल हुए। तालिबान ने हमले की तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की हैं।

क्या पेशावर हमले का जवाब?

ये हमले ऐसे वक्त हुए हैं जब एक दिन पहले पेशावर में दो आत्मघाती विस्फोट हुए थे, जिनमें पाकिस्तान के तीन अर्धसैनिक जवान मारे गए। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इन हमलों के लिए अफगान सीमा के भीतर मौजूद आतंकी नेटवर्क को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद से पाकिस्तानी ओर से जवाबी कार्रवाई की आशंका जताई जा रही थी।

सीमा पर माहौल तनावपूर्ण

हमलों के बाद अफगानिस्तानी प्रशासन ने घटना की कड़ी निंदा की है और पाकिस्तान पर अपने क्षेत्रीय संप्रभुता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। सीमा क्षेत्रों में तनाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.