Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घर में चोरी, पुलिस ने नकारा मामला, DGP ने दिया न्याय

पंचकूला। सकेतड़ी इलाके में एक महिला के घर से उसके ही रिश्तेदार द्वारा नकदी और गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि आरोप लगाने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने इसे “घरेलू विवाद” बताकर एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। पीड़िता के लगातार प्रयासों के बाद जब मामला डीजीपी तक पहुंचा, तब जाकर केस दर्ज हुआ।

दो महीने पुरानी वारदात, रिश्तेदार ने ली थी पनाह

जानकारी के अनुसार सकेतड़ी निवासी मधु के घर 3 अगस्त को उसके पति कुलदीप का मौसेरा भाई सियाराम आया था। उसने खुद को भारी कर्ज में डूबा बताते हुए कुछ दिन घर में शरण देने की बात कही। कुलदीप ने उसे अपने घर में रहने दिया और मधु को मायके भेज दिया।

घर से उड़ाए नकदी और गहने, फिर हुआ फरार

16 अगस्त को जब कुलदीप मधु को मायके से वापस लाने गया, उसी दौरान सियाराम मौका पाकर घर से लगभग 6 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने गायब कर फरार हो गया। घर लौटने पर मधु को चोरी का पता चला।

पुलिस ने कहा—“घरेलू मामला”, एफआईआर से किया इनकार

पीड़िता के अनुसार वह एक नहीं, बल्कि तीन बार थाने गई, लेकिन पुलिस ने मामले को परिवारिक विवाद बताकर केस दर्ज करने से मना कर दिया। पुलिस ने उल्टा महिला से ही चोरी साबित करने के सबूत मांग लिए।

DGP के हस्तक्षेप पर हुई कार्रवाई

थक-हारकर महिला सीधे हरियाणा के डीजीपी के पास पहुंची और पूरी घटना बताई। डीजीपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी सियाराम के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...

अमेरिाका में विवाद बढ़ा तो ‘मिस्टर सिंह’ वाली विवादित पोस्ट हटाई

एजेंसी। वाशिंगटनअमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सिख व्यक्ति को निशाना बनाती दिख रही विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। पोस्ट में ‘मिस्टर सिंह’ को अमेरिका की सड़कों से हटने और खुद देश छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसमें ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के पात्र ऑप्टिमस प्राइम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल...

प्रकाश पर्व के लिए सजा श्री हरिमंदिर साहिब

अमृतसर| श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पर्व को लेकर स्वर्ण मंदिर को विदेशों से मंगाए गए फूलों से सजाया गया है। थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से फूल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.