Facebook-f Youtube X-twitter

एसपी ऊना अमित यादव का सख्त रुख: अवैध माइनिंग पर शिकंजा, 5 एफआईआर दर्ज 

 2 दिन में हथियार जमा कराने के आदेश

Una, Rakesh-:गोलीकांड और बढ़ते अवैध खनन मामलों के बीच ऊना जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। एसपी ऊना अमित यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जिला में माइनिंग मटेरियल के परिवहन को लेकर निर्धारित समयावधि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तय की गई है, लेकिन नियमों की अवहेलना करने पर अब विशेष कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने रात के अंधेरे में अवैध रूप से माइनिंग मटेरियल ले जा रहे 9 टिप्परों को पकड़ा है और इस संबंध में 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें दो एफआईआर बागना, एक अंब और दो टाहलीवाल में दर्ज की गई हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि ऊना मुख्यालय से बॉर्डर तक अवैध माइनिंग मटेरियल से भरे टिप्पर किसी भी सूरत में नहीं गुजर पाएंगे।

एसपी यादव ने यह भी बताया कि पंजाब से हिमाचल में प्रवेश करने वाले कई टिप्परों में एक्स्ट्रा बॉडी लगाई गई है, जो नियमों के विपरीत है। ऐसे वाहनों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माइनिंग मटेरियल ढोने के लिए विशेष मार्ग (स्पेशल रूट) निर्धारित किए जाएंगे और वाहन मालिक अपने सभी दस्तावेज व मापदंड पूरे करें, अन्यथा पुलिस सख्ती से निपटेगी।इसके साथ ही एसपी ने बताया कि जिले में सभी शराब के ठेके और बार रात 10 बजे तक ही खुले रहेंगे। इसके बाद खुले पाए जाने पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

गोलीकांड और हालिया मर्डर मामले पर बात करते हुए एसपी अमित यादव ने कहा कि वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज वायरल होने की जांच की जा रही है। गोलीकांड मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फुटेज में दिख रहे अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी। दो घायल आरोपियों को स्वस्थ होने पर अदालत में पेश किया जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि मर्डर केस में एक कर्मचारी का संबंध सामने आने पर, जांच प्रभावित न हो इसलिए उसे मुख्यालय से स्थानांतरित किया गया है।एसपी यादव ने दो दिन के भीतर जिले के सभी लाइसेंसधारकों को अपने हथियार और गोला-बारूद जमा कराने के निर्देश भी जारी किए हैं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.