Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संगठन सृजन अभियान: हमीरपुर में कांग्रेस की नब्ज परख रहे राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल

Hamirpur, Arvind -:संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती पर फोकस तेज कर दिया है। इसी क्रम में राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल इन दिनों हमीरपुर जिले के प्रवास पर हैं, जहां उन्होंने पार्टी की स्थिति, कार्यशैली और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में गोहिल ने कहा कि समय के साथ परिस्थितियाँ बदलती रहती हैं और संगठन को भी समयानुकूल रूप से अपडेट करना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि कभी संगठन मजबूत स्थिति में था, लेकिन बदलती चुनौतियों को देखते हुए अब नए सिरे से संरचना तैयार करने की जरूरत महसूस हो रही है। इसी उद्देश्य से संगठन सृजन अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। तकनीक के विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज हर जिले के अध्यक्ष से आमने-सामने बातचीत संभव है, जिससे फीडबैक और कार्यों की समीक्षा पहले से अधिक आसान हो गई है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान गोहिल ने दावा किया कि देश में विकास कार्यों की आधारशिला कांग्रेस ने रखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान ही हमीरपुर देश के सर्वाधिक साक्षर जिलों में शामिल हुआ था। उन्होंने क्षेत्र की जनता का भी आभार व्यक्त किया कि शिक्षा की उच्च दर के परिणामस्वरूप यहां युवाओं की एक बड़ी संख्या भारतीय सेना में सेवाएं दे रही है।

लोकसभा उम्मीदवारों का चयन आंकड़ों और जमीनी फीडबैक के आधार पर होगा

एआईसीसी नेतृत्व की प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन केवल चुनाव से पहले सक्रिय न हो, बल्कि पूरे समय जनता के बीच रहकर जिम्मेदारी निभाए—यही मंशा कांग्रेस हाईकमान की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकसभा उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह आंकड़ों और जमीनी फीडबैक के आधार पर होगा। संगठन में गुटबाजी, कार्यशैली और सक्रियता जैसे सभी बिंदुओं पर गहन विश्लेषण किया जा रहा है, और इसके लिए कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष सुझाव भी लिए जाएंगे।गोहिल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि हमीरपुर के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत कर हर चुनौती का सामना करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस राज में हमीरपुर को एनआईटी जैसा महत्वपूर्ण संस्थान मिला और जिले में कई विकास योजनाएँ धरातल पर उतरीं।

अभियान के तहत ‘टैलेंट हंट’ की प्रक्रिया भी चल रही

उन्होंने कांग्रेस की आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष का चुनाव पूरी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक तरीके से होता है, जबकि भाजपा में नेतृत्व ऊपर से थोपा जाता है। उन्होंने कहा कि यही लोकतांत्रिक व्यवस्था संगठन तक मजबूती से पहुँचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।अभियान के तहत ‘टैलेंट हंट’ की प्रक्रिया भी चल रही है, जिसमें संगठनात्मक क्षमता वाले लोगों को आगे लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित वार रूम से जिला अध्यक्षों और संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी की जाएगी और प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें फील्ड में कार्यभार सौंपा जाएगा।पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, विधायक सुरेश कुमार, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन भारती और कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा भी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडिगो फ्लाइट के बाएं इंजन में आई खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में मंगलवार रात लैंडिंग से ठीक पहले इंजन में खराबी आने से हड़कंप मच गया। पायलट को विमान के बाएं इंजन में तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर पूर्ण...

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Summer express, फरीदकोट। कबड्डी जगत को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के चर्चित रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। उन्होंने फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही कबड्डी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और प्रशंसकों में शोक...

बेसहारा गौवंश के स्थायी समाधान को लेकर शिमला में टास्क फोर्स की पहली बैठक, राज्यों के मॉडल पर मंथन

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बेसहारा गौवंश की बढ़ती समस्या के स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान को लेकर राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक मंगलवार को शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौहान ने की। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. संजीव धीमान सहित टास्क...

पलवल में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा रहेगा आकर्षण

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पलवल में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल...

पंजोखरा साहिब मामले में सिख समाज की चेतावनी, 13 अगस्त तक FIR नहीं तो आंदोलन

Summer express, अंबाला (सुंदर कुंडू)। पंजोखरा साहिब मामले को लेकर सिख समाज का रोष बढ़ता जा रहा है। गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज सिख समाज के लोग एक बार फिर पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में एकत्रित हुए। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 13...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.