Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में ठंड बढ़ी, 10 दिसंबर तक नहीं मिलेगी बारिश से राहत; सूखे से किसान परेशान

Shimla, 26 November-:हिमाचल प्रदेश इन दिनों लगातार सूखे की चपेट में है, जिससे किसानों और बागवानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि राज्य में 10 दिसंबर तक बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। इस ड्राय स्पेल ने जहां खेती-बाड़ी को प्रभावित किया है, वहीं पहाड़ी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। दिन के समय धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट का असर साफ नजर आ रहा है और खासकर रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

मौसम केंद्र शिमला की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान ताबो में -7.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो इस सीजन की शुरुआती गंभीर ठंड को दर्शाता है। वहीं मैदानी इलाकों में भी हल्की ठंडक बढ़ी है, हालांकि पांवटा साहिब का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक था।

सुबह-सुबह कई क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप देखने को मिला। बिलासपुर में विजिबिलिटी 100 मीटर तक सीमित रही, जबकि मंडी और सुंदरनगर में भी मध्यम से उथला कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक पूरे राज्य में लगातार शुष्क मौसम बना रहेगा। इस अवधि में पर्वतीय जिलों का न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है तथा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में पाला जमने की आशंका बढ़ जाएगी।सूखे मौसम का असर अब लोगों की दिनचर्या और कृषि दोनों पर पड़ रहा है। सुबह और शाम की ठंड दिनों-दिन तेज होती जा रही है। बागवानों और किसानों को सलाह दी गई है कि तापमान में गिरावट को देखते हुए पौधों और फसलों की सुरक्षा के आवश्यक उपाय तुरंत अपनाएं। चूंकि फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, इसलिए बारिश-बर्फबारी की उम्मीद अगले कुछ दिनों तक नहीं की जा सकती है.मौसम विशेषज्ञ संदीप कुमार के अनुसार, “10 दिसंबर तक मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। तापमान में गिरावट जारी रहेगी, इसलिए ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है।प्रदेश में फिलहाल ठंड और सूखे की दोहरी मार जारी है, और किसानों को राहत की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...

कैथल में सावन शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ग्यारह रुद्री मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर कैथल के ऐतिहासिक श्री 11 रुद्री शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। दूर-दराज से पहुंचे शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि...

हिसार: सूर्य नगर डेयरी संचालक हत्याकांड में सभी आरोपियों पर लुकआउट सर्कुलर, 3 गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। हिसार पुलिस ने मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों...

हरियाणा में खाद खरीदने से पहले किसान कर सकेंगे डिजिटल बुकिंग, कैथल-महेंद्रगढ़ से शुरुआत

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने किसानों को सब्सिडी वाले उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और खाद वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिजिटल बुकिंग व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की है। इस व्यवस्था के तहत किसान उर्वरक खरीदने से पहले ही अपनी जरूरत के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इसके पायलट...

बहादुरगढ़ के भापड़ौदा में शराब पीने के दौरान विवाद, ईंट से हमला कर युवक की हत्या

Summer express, बहादुरगढ़। गांव भापड़ौदा में  रात पशुबाड़े में दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे एक युवक की ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। वारदात में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसे झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.