Facebook-f Youtube X-twitter

विनय कुमार 30 नवंबर को संभालेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद, बड़े समारोह में शीर्ष नेता होंगे शामिल

Shimla, 26 November-:प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार 30 नवंबर, रविवार को शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े कई प्रतिनिधि विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल, सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होने की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने सभी विभागों—युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल—के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 10 बजे राजीव भवन पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें।

इस बीच 26 नवंबर से धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो रहा है, जिससे कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। पदभार ग्रहण समारोह के लिए मंत्रियों और विधायकों को शिमला पहुंचना होगा, जिसके बाद उन्हें सत्र में भाग लेने के लिए फिर धर्मशाला लौटना पड़ेगा। यह आने वाले दिनों में नेताओं के व्यस्त कार्यक्रम को दर्शाता है।

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात के बाद कहा कि वह नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, रजनी पाटिल और प्रदेश सरकार के शीर्ष नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का पद सम्मान और जिम्मेदारी दोनों लेकर आता है और वह सरकार और संगठन के बीच मजबूत कड़ी का काम करेंगे।

विनय कुमार ने यह भी कहा कि प्रदेश में संगठन को ब्लॉक स्तर तक मजबूत किया जाएगा, लेकिन अब सबसे ज्यादा जरूरत बूथ स्तर पर सक्रियता की है। वह पूरे प्रदेश का दौरा कर कार्यकर्ताओं और जनता की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को कांग्रेस से डरने की जरूरत नहीं, बल्कि अपने अंदरूनी गुटबाजी को संभालना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आगामी पंचायत चुनावों में कांग्रेस 80 प्रतिशत सीटें जीत सकती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

ईरान पर ट्रंप की कड़ी चेतावनी: “समझौता करो वरना फिर गिरेंगे बम”, 21 अप्रैल बना निर्णायक तारीख

Summer express, अमेरिका  | अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान को साफ चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू की जा सकती है। पत्रकारों से बातचीत...

अमृतसर थाने पर ग्रेनेड हमले का खुलासा: आरोपियों से 3 विदेशी पिस्तौल बरामद, ISI हैंडलरों के नाम उजागर

Summer express,अमृतसर | अमृतसर में थाना भिंडी सैदां पर ग्रेनेड हमले के मामले की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस हिरासत में आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं, जिनमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के दो कथित हैंडलरों के नाम सामने आए हैं। आरोपी बलजीत सिंह और...

जानबूझ कर जंगल में लगाई आग तो होगी सीधी जेल,हिमाचल में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू

मंडी , धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में बीती 15 अप्रेल से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो आगामी 3  महीनों यानी 15 जुलाई तक रहेगा। इस सीजन के दौरान हिमाचल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण मानवीय भूल ही मानी जाती...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.