Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने रोहतक बास्केटबॉल खिलाड़ी मौत मामले में कड़ा एक्शन लिया

रोहतक  | हरियाणा के रोहतक जिले में लाखनमाजरा स्टेडियम में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की पोल गिरने से मौत हो गई। हार्दिक की उम्र 16 साल थी और वह तीन सब जूनियर नेशनल और एक यूथ नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुका था।

घटना को गंभीरता से लेते हुए खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने तुरंत संज्ञान लिया। जिला खेल अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और बास्केटबॉल नर्सरी को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। 28 नवंबर को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हाई लेवल बैठक बुलाई गई है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी और सभी जिला अधिकारी शामिल होंगे।

हादसे का विवरण

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कोच मोहित राठी की देखरेख में खिलाड़ियों का अभ्यास चल रहा था। हार्दिक राठी ने रेस्ट के दौरान नेट में गेंद डालने का अभ्यास किया। इसी दौरान उसकी अंगुली जाल में फंस गई और पोल उसके सीने पर गिर गया। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही हार्दिक ने दम तोड़ दिया।

सिस्टम की लापरवाही उजागर

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते सांसद कोटे से दी गई 20 लाख रुपये की ग्रांट से स्टेडियम और पोल की मरम्मत कर दी जाती, तो राष्ट्रीय स्तर के एक होनहार खिलाड़ी की जान बच सकती थी। स्टेडियम में बास्केटबॉल का क्रेज लंबे समय से रहा है और गांव के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं।

गांव का खेल इतिहास

लाखनमाजरा गांव ने 16 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भेजे हैं, जिनमें सुनील राठी, नरेंद्र राठी, विनय कौशिक और सोमबीर राठी शामिल हैं। इसके अलावा 50 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल चुके हैं।

स्टेडियम निर्माण का इतिहास

करीब 18 साल पहले सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सांसद कोटे से लाखनमाजरा में बास्केटबॉल स्टेडियम बनवाया था। तब लगाए गए पोल अब जर्जर हो चुके थे। हार्दिक राठी और शेखर राठी का चयन इंदौर अकादमी में अभ्यास के लिए हुआ था। हार्दिक प्रदेश का दूसरा चयनित खिलाड़ी था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.