Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शहीद विंग कमांडर नमांश सयाल के परिवार से मिले अनुराग ठाकुर, कहा—देश उनके ऋण से कभी मुक्त नहीं हो सकता

Dharamshala, Rahul-:सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज शहीद विंग कमांडर नमांश सयाल के पैतृक निवास पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद नमांश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश ने एक साहसी, कर्तव्यनिष्ठ और अदम्य साहस वाले फाइटर पायलट को खोया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। उन्होंने कहा कि नमांश ने राष्ट्र सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया है और देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

अनुराग ठाकुर ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुखद घटना की निष्पक्ष, गहन और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए उच्च स्तर पर लगातार फॉलो-अप कर रहे हैं, ताकि परिवार को किसी तरह की देरी का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि विंग कमांडर नमांश सयाल का बलिदान केवल परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश का नुकसान है। इस कठिन घड़ी में पूरा राष्ट्र सयाल परिवार के साथ खड़ा है। अनुराग ठाकुर ने शहीद के पिता जगन्नाथ सयाल, जो स्वयं भारतीय सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें इस अपरिवर्तनीय क्षति को सहने की शक्ति मिले।

वहीं, शहीद पायलट के पिता जगन्नाथ सयाल ने बताया कि दुनिया भर से मिला सम्मान उन्हें गहराई से भावुक कर गया। उन्होंने कहा कि 80 देशों के पायलटों द्वारा नमांश को दी गई श्रद्धांजलि, रूसी पायलटों का विशेष एरियल प्रदर्शन, और अमेरिकी पायलटों द्वारा एयर शो रद्द कर सम्मान प्रकट करना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय सेना के अधिकारी वैश्विक मंच पर कितनी प्रतिष्ठा रखते हैं।अनुराग ठाकुर ने कहा कि नमांश की वीरता, कर्तव्यपरायणता और देशभक्ति को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...

कैथल में सावन शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ग्यारह रुद्री मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर कैथल के ऐतिहासिक श्री 11 रुद्री शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। दूर-दराज से पहुंचे शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि...

हिसार: सूर्य नगर डेयरी संचालक हत्याकांड में सभी आरोपियों पर लुकआउट सर्कुलर, 3 गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। हिसार पुलिस ने मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों...

हरियाणा में खाद खरीदने से पहले किसान कर सकेंगे डिजिटल बुकिंग, कैथल-महेंद्रगढ़ से शुरुआत

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने किसानों को सब्सिडी वाले उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और खाद वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिजिटल बुकिंग व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की है। इस व्यवस्था के तहत किसान उर्वरक खरीदने से पहले ही अपनी जरूरत के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इसके पायलट...

बहादुरगढ़ के भापड़ौदा में शराब पीने के दौरान विवाद, ईंट से हमला कर युवक की हत्या

Summer express, बहादुरगढ़। गांव भापड़ौदा में  रात पशुबाड़े में दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे एक युवक की ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। वारदात में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसे झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.