Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी मौत पर DSO सस्पेंड

रोहतक  | हरियाणा के रोहतक जिले में बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी (17) की पोल गिरने से हुई दर्दनाक मौत के बाद खेल विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला खेल अधिकारी (DSO) को सस्पेंड कर दिया है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने घटना पर गहरा दुख जताया और राज्य के सभी खेल परिसरों में लगे पुराने और खतरनाक उपकरण हटाने के निर्देश जारी किए हैं।

मृतक हार्दिक की मौत लाखनमाजरा खेल ग्राउंड में अभ्यास के दौरान हुई थी। इस हादसे के बाद राज्य में राजनीतिक पारा भी हाई हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर हमले किए।

खेल विभाग ने सभी जिलों में निरीक्षण कराने और असुरक्षित उपकरण हटाने का आदेश दिया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आदेशों का पालन न करने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। साथ ही, प्रोजेक्ट चीफ इंजीनियर और स्पोर्ट्स एंड फिजिकल फिटनेस अथॉरिटी ऑफ हरियाणा को उपकरणों की मरम्मत और बदलाव की प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

गौरव गौतम ने कहा कि यह घटना व्यक्तिगत और राज्य स्तर पर गहरा आघात है। खेल नर्सरी को भी निलंबित किया गया है। उच्च स्तरीय जांच के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और कोच के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है और परिवार के साथ खड़ी है।

राज्य सरकार ने दोहराया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हर कदम उठाया जाएगा और खेल परिसरों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...

सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड और नियम तोड़ने वाले 10 वाहनों पर 5.50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

Summer express,हिसार। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सीएम फ्लाइंग हिसार ने शनिवार सुबह विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों के चालान किए गए तथा विभिन्न अनियमितताओं के चलते कुल 5 लाख 50 हजार 500 रुपये...

फरीदाबाद पुलिस के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, एएसआई निलंबित

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-8 थाना परिसर स्थित सरकारी मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियारों के गायब होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते...

पहाड़ी माता मंदिर आभूषण प्रकरण में कार्रवाई तेज, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

भिवानी। हरियाणा के प्रसिद्ध पहाड़ी माता मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के रूप में प्राप्त आभूषणों से जुड़े मामले में प्रशासनिक जांच अब पुलिस कार्रवाई के चरण में पहुंच गई है। प्रदेश के पहले स्वर्ण मंदिर के रूप में पहचान रखने वाले इस मंदिर से जुड़े प्रकरण में लोहारू थाना पुलिस ने देर रात मंदिर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.