Facebook-f Youtube X-twitter

764 दिनों से धरने पर डटे दृष्टिहीन, 3 दिसंबर को चक्का जाम और 4 दिसंबर को ओक ओवर घेराव का ऐलान

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश में अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे दृष्टिहीन जन संगठन ने सरकार के प्रति गहरी नाराजगी जताते हुए आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी है। संगठन बीते 764 दिनों से राजधानी शिमला में धरने पर बैठा है, वहीं सचिवालय के बाहर खुले आसमान के नीचे भी पिछले एक महीने से लगातार प्रदर्शन जारी है। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान न दिए जाने से नाराज संगठन ने अब 3 दिसंबर को चक्का जाम और 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर के घेराव का ऐलान किया है।

हमारी आवाज सुनने वाला कोई नहीं

संगठन के सदस्यों का कहना है कि उन्हें सड़क पर संघर्ष करते हुए दो साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं दिख रहे हैं। उनका आरोप है कि कई बार वार्ताएं हुईं, लेकिन कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया। सदस्यों के अनुसार, “हमारी आवाज सुनने वाला कोई नहीं। ऐसा लगता है मानो सरकार भी हमारी तरह अंधी हो गई है।”दृष्टिहीन जन संगठन ने स्पष्ट किया है कि इस बार आंदोलन केवल प्रतीकात्मक नहीं होगा।विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम किया जाएगा। अगर इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया, तो संगठन 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर का घेराव करेगा और तब तक वहीं डटा रहेगा जब तक उनके मुद्दों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता।

दृष्टिहीन कोटे के खाली पड़े बैकलॉग पदों को एकमुश्त भरा जाए

संगठन की प्रमुख मांग है कि विभिन्न सरकारी विभागों में दृष्टिहीन कोटे के खाली पड़े बैकलॉग पदों को एकमुश्त भरा जाए। उनका कहना है कि इन पदों को भरने में लगातार देरी हो रही है, जिससे योग्य और शिक्षित दृष्टिबाधित युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। संगठन ने यह भी कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन दो साल से अधिक समय तक प्रतीक्षा करने के बाद अब उन्हें आंदोलन को तेज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है, जबकि संगठन बार-बार यह मांग उठा रहा है कि दिव्यांगजनों से जुड़े मुद्दों पर जल्द और सकारात्मक निर्णय लिए जाएं। फिलहाल प्रदेश की नजर अब 3 और 4 दिसंबर को होने वाले संगठन के बड़े आंदोलन पर टिकी है।


Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.