Facebook-f Youtube X-twitter

कांग्रेस विधायकों का विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन, भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

Dharamshala, Rahul-:प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर लेकर कांग्रेस विधायकों ने भाजपा नेतृत्व पर कानून-व्यवस्था को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा देशभर में भ्रम का माहौल बना रही है और मुद्दों को गलत दिशा में प्रस्तुत कर रही है।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा लगातार कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाकर देश और प्रदेश में भय का वातावरण तैयार कर रही है। लेकिन वास्तविकता यह है कि ऐसी परिस्थितियों के लिए भाजपा के ही कई जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं। नेगी ने कहा कि देशभर में हालिया घटनाओं की सूची उठाकर देख लें, कई मामलों में भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के नाम सामने आए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि विशेषकर यौन शोषण से जुड़े मामलों में भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगते रहे हैं, जिन पर पार्टी की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। “नौकरी देने से लेकर चुनावी टिकट तक—ऐसा कौन-सा राज्य है जहां भ्रष्टाचार या दुराचार के मामलों में भाजपा नेताओं का नाम न आया हो,” नेगी ने तीखे शब्दों में कहा।

कांग्रेस विधायकों का कहना है कि यदि भाजपा कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, तो उसे पहले अपने संगठन और नेतृत्व के भीतर बढ़ते आरोपों पर जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता इन मुद्दों को गंभीरता से देख रही है और भाजपा को अपने आचरण में सुधार लाने की आवश्यकता है।कांग्रेस विधायक दल ने मांग की कि भाजपा नेतृत्व अपने जनप्रतिनिधियों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून से पहले पंजाब सरकार का बड़ा कदम: नालों-नदियों की सफाई तेज, जमीन मालिकों को मिली अनुमति

Summer express, चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने मानसून के दौरान बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार ने दरियाओं, चोओं और सेम नालों की सफाई प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से जमीन मालिकों को अपनी लागत पर गाद निकालने की अनुमति दे...

यूरेनियम सौंपने पर ईरान का इनकार :  ट्रंप के दावे को किया खारिज, परमाणु समझौते पर बढ़ा गतिरोध

Summer express, ईरान  | अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बीच परमाणु मुद्दे पर नया विवाद सामने आ गया है। संवर्धित यूरेनियम को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद गहराते दिख रहे हैं, जिससे संभावित समझौते पर अनिश्चितता बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया था कि ईरान अपनी...

दहेज मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: सिर्फ शिकायत में स्वीकारोक्ति से पत्नी के परिवार पर केस नहीं

Summer express, नई दिल्ली | दहेज से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण स्पष्टता देते हुए कहा है कि यदि पत्नी अपनी शिकायत में दहेज देने की बात स्वीकार करती है, तो केवल इसी आधार पर उसके या उसके परिवार के खिलाफ दहेज देने का मामला दर्ज नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति संजय...

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.