Facebook-f Youtube X-twitter

हार्दिक राठी मौत के बाद सरकार सख्त, परिवार ने रखी मांग

रोहतक | बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत के बाद प्रदेश सरकार और खेल विभाग सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम लाखनमाजरा गांव पहुंचे, जहाँ उन्होंने हार्दिक के परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

सरकार परिवार के साथ खड़ी है” : खेल मंत्री

परिवार से मुलाकात के बाद खेल मंत्री ने कहा कि हार्दिक राठी बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी था और उसकी आकस्मिक मौत से प्रदेश ही नहीं, पूरा देश शोक में है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी भी घटना पर गंभीर हैं और पीड़ित परिवार की हर मांग पर विचार किया जाएगा। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और लापरवाही करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिला खेल अधिकारी को पहले ही निलंबित किया जा चुका है और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई तय है।

गौतम ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश सरकार ने खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए 600 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि नए स्टेडियम निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को 150 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सांसद कोटे से मिली राशि क्यों खर्च नहीं हुई, इसकी भी जांच करवाई जाएगी।

हार्दिक के पिता ने कहा “मुआवजा नहीं चाहिए, बेटे के नाम पर स्टेडियम बने”

हार्दिक के पिता संदीप राठी ने मंत्री के सामने अपनी मांग स्पष्ट रखी। उन्होंने कहा कि सरकार ने 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है, लेकिन उनका परिवार यह राशि नहीं लेना चाहता। उन्होंने कहा, “पैसे से हमारा बच्चा वापस नहीं आएगा। हमें आर्थिक मदद नहीं चाहिए। हमारी सिर्फ एक मांग है, गांव में हार्दिक के नाम पर इंडोर स्टेडियम बनाया जाए, ताकि गांव के बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें।”

संदीप राठी ने बताया कि सरकार ने भरोसा दिलाया है कि घटना की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव के लोगों और खिलाड़ियों ने भी हार्दिक के नाम पर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की मांग की है, ताकि उसकी याद को सम्मान मिल सके और युवा खिलाड़ी प्रेरित हों।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Woman speaking at press conference.

रेवाड़ी को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात : 12 केंद्रों को मंजूरी, 5 अपग्रेड और 7 नए खुलेंगे

Summer express, रेवाड़ी | हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिले में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए करीब एक दर्जन स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी दी है। इनमें पांच मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा, जबकि सात नए उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यह निर्णय केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह...
Soldiers at Army Public School entrance.

अंबाला में 7 स्कूलों को बम धमकी ईमेल :  आर्मी पब्लिक स्कूल व केवी-1 भी शामिल,  सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer express , अंबाला | हरियाणा के अंबाला में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। गुरुवार सुबह आर्मी पब्लिक स्कूल की जूनियर और सीनियर शाखा के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय-1, 2, 3, 4 और एक अन्य बड़े निजी स्कूल सहित कुल सात शैक्षणिक संस्थानों को ईमेल...

NIT कुरुक्षेत्र में छात्र आत्महत्याओं पर मानवाधिकार आयोग सख्त, संस्थान से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान  में छात्रों की लगातार आत्महत्या और आत्महत्या के प्रयासों की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लेते हुए गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने संस्थान प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग के अध्यक्ष ललित बत्रा की अध्यक्षता में पूर्ण पीठ...

लुधियाना के स्कूलों को फिर बम धमकी: ईमेल से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। शहर के कई प्रमुख स्कूलों को संदिग्ध ई-मेल प्राप्त होने के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। जानकारी के अनुसार, कुल चार स्कूलों,स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, पौदार इंटरनेशनल स्कूल,...

सैलून में हेयर ट्रीटमेंट के दौरान करंट लगने से महिला बेसुध, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Summer express, नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर एक सैलून हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान और डरा दिया है। वीडियो में एक महिला हेयर ट्रीटमेंट के लिए सैलून में बैठी नजर आती है, जहां शुरुआत में सब सामान्य दिखाई देता है, लेकिन कुछ ही पलों में स्थिति...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.