Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भोपाल में पकड़ा दुष्कर्म आरोपी, भागने पर पुलिस ने मारी गोली

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सलमान को पुलिस ने गुरुवार देर रात भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। रायसेन ले जाते समय उसने पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर फायरिंग करते हुए फरार होने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे घायल कर काबू कर लिया।

गाड़ी खराब होते ही आरोपी ने छीनी बंदूक, पुलिस पर चलाई गोली

जानकारी के अनुसार, रायसेन पुलिस आरोपी को भोपाल के गांधीनगर से गिरफ्तार कर रात में रायसेन ले जा रही थी। रास्ते में भोजपुर क्षेत्र के कीरतनगर गांव के पास पुलिस वाहन अचानक खराब हो गया। इसी दौरान सलमान ने मौका पाकर सब-इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीनी और पुलिस पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे काबू कर लिया। इसके बाद उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए भोपाल के जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया।

एक पुलिसकर्मी भी घायल, सुबह 3 बजे के करीब हुई घटना

सब-इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि वाहन के पंक्चर होने के कारण आरोपी को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा था। तभी सलमान ने हथियार छीनकर गोली चलाने की कोशिश की। क्रॉसफायरिंग में आरोपी के अलावा एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ। घटना का समय सुबह लगभग 3 से 3:30 बजे के बीच बताया जा रहा है।

गांधी नगर से आधी रात गिरफ्तार हुआ था आरोपी

6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की जघन्य घटना में फरार चल रहे सलमान को पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार रात करीब 1 बजे भोपाल के गांधी नगर इलाके से पकड़ा। उसे हिरासत में लेने के बाद गौहरगंज पुलिस के हवाले किया गया और टीम उसे रायसेन लेकर जा रही थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

चार दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, करोड़ों की विकास योजनाओं को देंगे सौगात

Summer express/ हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 अगस्त से चार दिवसीय हमीरपुर दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री 12 अगस्त की शाम हमीरपुर पहुंचेंगे, जबकि 13, 14 और 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 अगस्त को...

चिंतपूर्णी श्रावण मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, 13 से 21 अगस्त तक मंदिर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

Summer express/ऊना, राकेश-:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने...

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.