Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधायकों के वेतन–भत्तों पर सहमति, जनता के मुद्दों पर खामोशी: पेंशनर महासंघ ने उठाए गंभीर सवाल

Nurpur, Sanjeev Mahajan-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान जहां प्रदेश भर से बेरोजगारी, दशकों से लंबित सड़कों के निर्माण, न्यूनतम वेतन, पेंशन बहाली और बुनियादी विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रतिनिधिमंडल लगातार शिमला में सरकार से मुलाकात कर रहे हैं, वहीं सदन के भीतर एक अलग ही तस्वीर उभर रही है। जनहित से जुड़े बड़े मसलों पर राजनीतिक दलों के बीच सहमति नज़र नहीं आती, लेकिन विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी के मामले में सभी दलों की एकजुटता ने आम जनता को हैरान कर दिया है।

न्यू पेंशन स्कीम दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले रिटायर्ड कर्मचारी-अधिकारी महासंघ, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरिया ने इस स्थिति पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि जनता वर्षों से उम्मीद लगाए बैठी है कि उनके चुने हुए प्रतिनिधि बेरोजगार युवाओं, पेंशनधारकों और गांव-गांव में अटके विकास कार्यों की वास्तविक आवाज़ सरकार तक पहुंचाएंगे, लेकिन इसके विपरीत विधायक अपने वेतन–भत्तों के मुद्दे पर पहले से कहीं अधिक सक्रिय दिख रहे हैं।डॉ. गुलेरिया के अनुसार, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनहित के मुद्दों पर विधायक एक स्वर में बात करने को तैयार नहीं, जबकि स्वयं से जुड़े मामलों पर अचानक उनकी एकता मजबूत हो जाती है। यह जनता की अपेक्षाओं पर खरा न उतरने का सबसे बड़ा प्रमाण है।उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सरकार अक्सर पेंशन सुधारों और कर्मचारियों की मांगों पर “खजाना खाली” होने का तर्क देती है, जबकि विधायकों के वेतन–भत्तों में बढ़ोतरी के लिए वित्तीय सीमाए अचानक गायब हो जाती हैं।

इस बीच नेता प्रतिपक्ष द्वारा सदन में दिए एक बयान ने भी राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। उन्होंने संकेत दिया कि सरकार द्वारा लिए गए कुछ जनहितैषी निर्णयों की पुनः समीक्षा या निरस्तीकरण हो सकता है। बाद में सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनका बयान संदर्भ से हटकर प्रस्तुत किया गया, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह “अनावश्यक भ्रम और असंगत राजनीतिक संदेश” पैदा करने वाला कदम साबित हुआ है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - रेवाड़ी: सीए के घर-ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले

रेवाड़ी: सीए के घर-ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले

Summer express, रेवाड़ी  | रेवाड़ी में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के घर और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई शहर के भाडावास गेट क्षेत्र में गुरुग्राम से आई टीम द्वारा की गई, जिसमें भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। छापे के दौरान किसी भी व्यक्ति के...
Summer Express - गुरुग्राम में दमकल हड़ताल का असर: 35 बस रूट बंद ,यात्रियों की बढ़ी परेशानी

गुरुग्राम में दमकल हड़ताल का असर: 35 बस रूट बंद ,यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Summer express, गुरुग्राम  | गुरुग्राम में दमकलकर्मियों की हड़ताल का असर अब शहर की परिवहन व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। दमकल केंद्रों पर ड्यूटी के लिए भेजे गए 51 रोडवेज चालकों के कारण करीब 35 बस रूट पूरी तरह बंद हो गए हैं, जिससे यात्रियों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना...
Summer Express - पलवल में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में BJP का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला फूंका

पलवल में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में BJP का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला फूंका

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल  | पलवल में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का पुतला फूंका और संसद में बिल का विरोध करने के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन में फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा, जिला...
Summer Express - पंजाब में अवैध खनन पर सख्ती: फ्लाइंग स्क्वॉड गठन की तैयारी, तकनीक आधारित निगरानी को मिलेगा बढ़ावा

पंजाब में अवैध खनन पर सख्ती: फ्लाइंग स्क्वॉड गठन की तैयारी, तकनीक आधारित निगरानी को मिलेगा बढ़ावा

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। खनन मंत्री बरिंदर गोयल ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगरानी व्यवस्था को तकनीक आधारित बनाकर और अधिक प्रभावी किया जाए तथा अवैध खनन गतिविधियों पर कड़ी...
Summer Express - Auto Draft

राजस्थान विधानसभा को फिर मिली बम धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान की सबसे संवेदनशील और सुरक्षित मानी जाने वाली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात ईमेल के जरिए भेजे गए इस संदेश में दावा किया गया है कि दोपहर 1 बजे विधानसभा परिसर में विस्फोट किया जाएगा। धमकी सामने आते ही प्रशासन और सुरक्षा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.