Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में जश्न नहीं, सरकार रखेगी विज़न प्रस्तुत—जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियां पूरी, BJP विधायकों को भी निमंत्रण

Mandi, Dharamveer-:मंडी में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार मंडी में अपने तीन वर्ष पूरे होने पर कोई उत्सव नहीं मना रही है, बल्कि जन संकल्प सम्मेलन का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं इस सम्मेलन का नाम जन संकल्प रखा है, जिसमें अगले दो वर्षों के लिए सरकार के विज़न और प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। मंत्री ने कहा कि पड्डल मैदान में होने वाले इस बड़े सम्मेलन में लगभग 20 हजार लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया है।

अनिरुद्ध सिंह ने  बताया कि सम्मेलन के दौरान आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि सीधे और खातों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी। विपक्ष द्वारा इस आयोजन को “जश्न” कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह सरकारी है और जनहित पर केंद्रित है। प्रशासन की ओर से भाजपा विधायकों को भी आमंत्रण भेजा जाएगा, तथा इसमें भाग लेना या न लेना उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा।

पंचायत चुनाव की तैयारियां लगभग पूर्ण

पंचायती राज चुनावों के मुद्दे पर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल डिज़ास्टर एक्ट लागू है, इसके बावजूद प्रशासन के सहयोग से पंचायत चुनावों की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनावों को भाजपा अनावश्यक रूप से बड़ा मुद्दा बना रही है, जबकि पंचायत चुनाव स्थानीय स्तर के होते हैं और इनका दायरा सीमित होता है। मंत्री ने कहा कि सरकार के पास 30 जनवरी तक का समय है, और जैसे ही सभी क्षेत्रों में मार्ग बहाल होंगे, पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे।

इसी दौरान टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि जन संकल्प सम्मेलन में आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में उठाए गए कदमों की भी झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिनसे हिमाचल आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।प्रेस वार्ता में धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन, एसपी मंडी साक्षी वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वार्ता से पहले सभी नेताओं और अधिकारियों ने पड्डल मैदान में सम्मेलन की तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.