Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झडग में 54 वर्षों बाद होने वाले शांत महायज्ञ के लिए प्रशासन तैयार, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील


झडग में 54 वर्षों बाद होने वाले शांत महायज्ञ के लिए प्रशासन तैयार, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

Shimla, 28 November-:तहसील जुब्बल के ग्राम झडग में 4 से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले शांत महायज्ञ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। करीब 54 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रहा यह धार्मिक आयोजन क्षेत्रवासियों में उत्साह का विषय बन गया है। उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) जुब्बल गुरमीत नेगी ने शुक्रवार को बयान जारी करके कार्यक्रम के सुचारू संचालन और क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।

एसडीएम ने कहा कि महायज्ञ के दौरान बड़ी संख्या मेंपहुंचने की संभावना है, ऐसे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन स्थल पर किसी भी तरह के हथियार, धारदार वस्तुएं या खतरनाक सामान लाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस और प्रशासनिक टीमें पूरे क्षेत्र में तैनात रहेंगी और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं। ऐसे मामलों में न केवल कानूनी कार्रवाई की जाएगी, बल्कि वाहन को मौके पर सीज भी किया जा सकता है। भीड़ प्रबंधन को देखते हुए यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और बैरियरों पर सहयोग देने का आग्रह किया गया है।प्रशासन ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, विवाद, हंगामा या दंगा-फसाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एसडीएम ने स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं से पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...

करनाल में राइस मिलर्स ने उठाया चावल भंडारण का मुद्दा, एफसीआई गोदामों में जगह की कमी से बढ़ी चिंता

करनाल (राकेश कुमार शर्मा): एफसीआई के गोदामों में चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। करनाल जिले के राइस मिलर्स ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मिलर्स ने तैयार चावल के समय पर उठान और अतिरिक्त भंडारण व्यवस्था...

झांसी-कानपुर हाईवे हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, अतीक के बेटे की हुई थी मौत

Summer express, झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। दुर्घटना के करीब छह दिन बाद सामने आए डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता साफ दिखाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.