Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा: बेटे ने मां और प्रेमी की हत्या, शव लेकर पहुंचा थाने

सिरसा | सिरसा के गांव थेहड़ सिकंदरपुर में एक युवक ने अपनी मां और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना का मुख्य कारण कथित अवैध संबंध बताया जा रहा है। हत्या के बाद आरोपी युवक ने दोनों शवों को पिकअप वाहन में लेकर स्वयं सदर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतकों की पहचान 50 वर्षीय अंगूरी देवी और 52 वर्षीय लेखचंद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वीरवार देर रात अंगूरी देवी ने अपने पति के बाहर जाने के बाद लेखचंद को घर बुलाया। उनके बेटे राजकुमार को यह बात पता चली और उसने दोनों को कमरे में साथ देखकर गुस्से में आकर चून्नी से उनका गला दबा दिया।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे राजकुमार शवों को पिकअप में लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। राजकुमार ने बताया कि गांव में उसकी मां के कथित संबंधों को लेकर हो रही चर्चा और सामाजिक ताने-बाने ने उसकी मानसिक स्थिति पर गहरा असर डाला।

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मृतक लेखचंद के परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए उपस्थित होने से इनकार कर दिया, क्योंकि उनकी पत्नी गुजरात में दिहाड़ी मजदूरी कर रही थी। लेखचंद अपने बुजुर्ग पिता के साथ अकेले ही गांव में रह रहे थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.