Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अपहरण के सात दिन बाद स्टेशन पर मिलीं दो नाबालिग बह

सिरसा। सिरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र से लकड़ी बीनने गई 12 वर्षीय नाबालिग जुड़वा बहनों का कार सवार एक महिला और उसके साथियों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने दोनों बहनों को सात दिनों तक पानीपत में एक बंद कमरे में कैद करके रखा। रविवार शाम दोनों किसी तरह कमरे से बाहर निकलीं और ऑटो की मदद से पानीपत रेलवे स्टेशन पहुंच गईं, जहां उन्होंने जीआरपी से मदद मांगी।

रेलवे स्टेशन पर रोती मिलीं दोनों बहनें

रविवार शाम करीब नाबालिग बहनें पानीपत रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मियों को देख रोने लगीं। उन्होंने बताया कि वह 24 नवंबर को जंगल में लकड़ी लेने गई थीं, तभी एक कार उनके आसपास घूमती रही। थोड़ी देर बाद कार से उतरी एक महिला और युवक ने उनके मुंह पर रूमाल रख दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं। होश आने पर वे एक अज्ञात कमरे में बंद थीं, जहां उन्हें सात दिनों तक रोककर रखा गया। होश में आने पर फिर बेहोश करने की कोशिश की जाती थी।

बच निकलने के बाद जीआरपी से मिली मदद

रविवार शाम दोनों लड़कियाँ कमरे से किसी तरह बाहर निकलीं और कई ऑटो बदलकर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने पुलिस से फोन करने की बात कही और रोने लगीं। पुलिस को शक हुआ और फिर उन्हें जीआरपी थाना लेकर जाया गया, जहां महिला एएसआई अंजू ने उनसे विस्तृत पूछताछ की।

सिरसा में पहले से दर्ज थी गुमशुदगी

जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि लड़कियों की बात सुनकर सिरसा सदर थाना से संपर्क किया गया। पता चला कि दोनों नाबालिगों की गुमशुदगी की FIR पहले से दर्ज है। तुरंत सिरसा पुलिस और परिजनों को सूचित किया गया। देर रात महिला एएसआई किरणपाल, परिजनों और पुलिस टीम के साथ पानीपत पहुंचीं और दोनों को सुरक्षित उनके परिवार को सौंप दिया गया।

बंधक बनाए स्थान की तलाश में जुटी पुलिस

पानीपत पुलिस अब उस स्थान की पहचान करने में लगी है जहाँ लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया था। किशोरियों ने बताया कि वह स्थान जंगल के बीच एक मकान जैसा था। उन्होंने पांच ऑटो बदलकर रेलवे स्टेशन पहुंचने की बात कही, लेकिन सटीक लोकेशन बताने में असमर्थ रहीं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और ऑटो रूट्स के आधार पर आरोपियों और स्थान की पहचान करने में जुटी है। किशोरियों ने यह भी बताया कि आरोपी महिला ने उन्हें मेकअप किट दी थी और उसे इस्तेमाल करने के लिए कहा था।

जांच जारी, आरोपियों की तलाश तेज

सिरसा पुलिस व जीआरपी दोनों जिलों में संयुक्त रूप से जांच कर रही हैं। अपहरण और बंधक बनाकर रखने की गंभीर धाराओं में मामला आगे बढ़ रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.