Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एच.पी. एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू का 300 किमी साइक्लिंग अभियान सफल

विद्यार्थियों में नशा-निवारण से लेकर रक्षा करियर तक जागरूकता

Shimla, 1 December-:हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू द्वारा कुल्लू से शिमला तक आयोजित 300 किलोमीटर लंबी साइक्लिंग एक्सपेडिशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। यह अभियान शारीरिक फिटनेस, नशा-निवारण, एयरो-मॉडलिंग और सशस्त्र बलों में करियर की प्रेरणा जैसे उद्देश्यों को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया था। समापन अवसर पर शिमला स्थित जतोग कैंट में ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय शिमला ने कैडेट्स को फ्लैग-इन कर सम्मानित किया।

अभियान के दौरान कैडेट्स ने 16 स्कूलों और 5 कॉलेजों में कुल 3,400 से अधिक छात्रों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। टीम ने बंजार, जलोड़ी दर्रा, आनी, लुहरी, कमरसीन, मटियाना, नारकंडा, संधू, चिखड़ और ठियोग जैसे कठिन हिमालयी मार्गों पर साइक्लिंग करते हुए तीखी चढ़ाइयों और बदलते मौसम का सामना किया। अभियान का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा 10,800 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रे को पार करना रहा, जिसे कैडेट्स ने अदम्य साहस के साथ पूरा किया।इस अभियान की विशेष उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में एयरो-मॉडलिंग के लाइव डेमो रहे। छात्रों को ड्रोन संचालन, स्थिर विमान मॉडल और फ्लाइंग मॉडल एयरक्राफ्ट के प्रदर्शन दिखाए गए, जिससे उनमें विमानन, एरोनॉटिक्स और रक्षा क्षेत्र में तकनीकी करियर को लेकर उत्साह बढ़ा।

अभियान को विकसित भारत अभियान से भी जोड़ा गया, जिसके तहत नशा-निवारण, स्वस्थ जीवनशैली, सशस्त्र बलों में करियर मार्गदर्शन, टीमवर्क, फिटनेस और भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान जैसे उद्देश्यों को शामिल किया गया।विंग कमांडर कुनाल शर्मा ने छात्रों को एनडीए, सीडीएस, AFCAT, अग्निवीर, एनसीसी स्पेशल एंट्री, परीक्षा तैयारी, फिटनेस और अनुशासन पर विस्तृत सत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह अभियान रोमांच, तकनीकी सीख, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय जिम्मेदारी का शानदार संगम रहा, जिसने हिमाचल के युवाओं पर गहरा प्रभाव छोड़ा।टीम का नेतृत्व विंग कमांडर कुनाल शर्मा ने किया। उनके साथ फ्लाइंग ऑफिसर प्रो. निश्चल शर्मा, डॉ. हिमांग झरैक, जे.डब्ल्यू.ओ. रहमान, सार्जेंट मुकेश, सार्जेंट रजनीश गुलेरिया, सार्जेंट मनदीप, जी.सी.आई. पूजा, ए.एम.आई. रेशमा गुलशन नंदा तथा श्याम (होमगार्ड) शामिल रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडिगो फ्लाइट के बाएं इंजन में आई खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में मंगलवार रात लैंडिंग से ठीक पहले इंजन में खराबी आने से हड़कंप मच गया। पायलट को विमान के बाएं इंजन में तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर पूर्ण...

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Summer express, फरीदकोट। कबड्डी जगत को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के चर्चित रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। उन्होंने फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही कबड्डी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और प्रशंसकों में शोक...

बेसहारा गौवंश के स्थायी समाधान को लेकर शिमला में टास्क फोर्स की पहली बैठक, राज्यों के मॉडल पर मंथन

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बेसहारा गौवंश की बढ़ती समस्या के स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान को लेकर राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक मंगलवार को शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौहान ने की। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. संजीव धीमान सहित टास्क...

पलवल में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा रहेगा आकर्षण

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पलवल में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल...

पंजोखरा साहिब मामले में सिख समाज की चेतावनी, 13 अगस्त तक FIR नहीं तो आंदोलन

Summer express, अंबाला (सुंदर कुंडू)। पंजोखरा साहिब मामले को लेकर सिख समाज का रोष बढ़ता जा रहा है। गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज सिख समाज के लोग एक बार फिर पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में एकत्रित हुए। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 13...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.