Facebook-f Youtube X-twitter

जालंधर में चुनाव तक असला लाइसेंसधारकों पर 18 दिसंबर तक प्रतिबंध

जालंधर I जिला परिषद और पंचायत समिति के आगामी आम चुनावों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालंधर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट (ए.डी.एम.) और एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर बराड़ ने जिले में सभी असला लाइसेंसधारकों के हथियार लेकर चलने पर 18 दिसंबर तक पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।

यह आदेश शस्त्र अधिनियम, 1959 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी शक्तियों के प्रयोग से जारी किया गया है।

किसे नहीं लगेगा यह प्रतिबंध

ए.डी.एम. ने स्पष्ट किया कि यह प्रतिबंध निम्नलिखित लोगों पर लागू नहीं होगा—

  • सेना के जवान
  • अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मी
  • बैंक सुरक्षा वाहन चालक
  • राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन के निशानेबाज खिलाड़ी
  • तथा जिन व्यक्तियों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा हेतु विशेष अनुमति मिली हो

नागरिकों से अपील

ए.डी.एम. अमनिंदर कौर बराड़ ने जिले के सभी नागरिकों से चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम सुरक्षित और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.