Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी शहर में जल्द लागू होगा रोड-साइड पेड पार्किंग मॉडल, खुली जगह पर गाड़ी खड़ी करने पर देना होगा शुल्क

Mandi, Dharamveer-:यदि आप मंडी शहर में सड़कों के किनारे खाली जगह देखकर अपनी गाड़ी खड़ी कर देते हैं, तो जल्द ही यह आदत आपको महंगी पड़ सकती है। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी में अब रोड-साइड पेड पार्किंग सिस्टम शुरू करने की तैयारी जोर पकड़ चुकी है। मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा इस नए मॉडल को लागू करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। प्रस्ताव तैयार हो चुका है और इसे नगर निगम के माध्यम से अमल में लाया जाएगा।

विधायक अनिल शर्मा के अनुसार, शहर की कई सड़कें हाल ही में चौड़ी हुई हैं, जिससे उनके आसपास स्वाभाविक रूप से पार्किंग के लिए स्थान उपलब्ध हो गया है। अभी इन जगहों पर लोग बिना किसी शुल्क के वाहनों को खड़ा कर देते हैं, जिससे अक्सर अव्यवस्था और ट्रैफिक समस्या पैदा होती है। इसी स्थिति को देखते हुए अब तय किया गया है कि इन सभी स्थानों को व्यवस्थित पेड पार्किंग जोन में बदला जाएगा।योजना के अनुसार, सड़क किनारे उपलब्ध खाली स्थानों पर कंक्रीट की पक्की पार्किंग लेन बनाई जाएंगी। इन पार्किंग स्थलों को इस प्रकार विकसित किया जाएगा कि वहां वाहन आसानी से खड़े किए जा सकें और ट्रैफिक की आवाजाही पर भी कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। अनिल शर्मा का कहना है कि पेड पार्किंग केवल उन्हीं स्थानों पर बनाई जाएगी जहां सड़क की चौड़ाई और यातायात का प्रवाह इसकी अनुमति देता हो।

विधायक ने यह भी बताया कि शहर में कई ऐसे स्थान पहले ही चिन्हित कर लिए गए हैं जहां आगामी समय में इस मॉडल को लागू किया जा सकता है। जैसे ही नगर निगम की औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होंगी, रोड-साइड पेड पार्किंग सिस्टम चरणबद्ध तरीके से शुरू कर दिया जाएगा।ध्यान देने योग्य है कि मंडी शहर फिलहाल गंभीर पार्किंग संकट का सामना कर रहा है। नई पार्किंग सुविधाएं लगातार विकसित की जा रही हैं, लेकिन वाहनों की संख्या इतनी तेज़ी से बढ़ रही है कि मौजूदा पार्किंग क्षमता कम पड़ती जा रही है। ऐसे में रोड-साइड पेड पार्किंग सिस्टम शहर में पार्किंग प्रबंधन को बेहतर बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.