Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा DGP का भावुक संदेश: पुलिस जवानों को चाहिए सम्मान और अपनापन

चंडीगढ़ | हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने राज्य के पुलिसकर्मियों के लिए दिल को छू लेने वाला संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था संभालते हुए पुलिस जवान दिन–रात अपराधियों से जूझते हैं, थकान, जोखिम और अकेलेपन का सामना करते हैं। ऐसे में जनता से मिलने वाला सम्मान, अपनापन और भरोसा उनके लिए किसी ‘जादू की झप्पी’ से कम नहीं होता।

“पुलिसकर्मी भी इंसान हैं, उन्हें भी भावनाओं की जरूरत होती है”

डीजीपी ओपी सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि समय कभी किसी के लिए नहीं रुकता और व्यक्ति की पहचान उसके कार्यों से होती है। कठिन परिस्थितियों से निकलकर करियर बनाने के कारण उन्होंने हमेशा समाधान और सकारात्मक बदलाव को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने बताया कि जहां भी काम किया—चाहे खेल विभाग हो या पुलिस—उनका उद्देश्य हमेशा लोगों को राहत देना, युवाओं को अवसर देना और व्यवस्था में विश्वास बढ़ाना रहा।

खेल विभाग से लेकर पुलिस तक, कई पहल कीं

ओपी सिंह ने याद किया कि खेल विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बच्चों, दिव्यांग खिलाड़ियों और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के युवाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की थीं, ताकि समाज में उत्साह और ऊर्जा बढ़ सके।

पुलिस में दोबारा आने के बाद उन्होंने जिलों में मैराथन और सामुदायिक कार्यक्रमों की शुरुआत कर पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करने पर जोर दिया।

“ठगों पर सख्ती, आम नागरिकों से विनम्रता” – DGP की साफ नीति

राज्य पुलिस प्रमुख बनने के बाद उन्होंने निष्पक्ष और स्पष्ट नीति अपनाई—अपराधियों व ठगों पर सख्त कार्रवाई और आम जनता के प्रति पूरी संवेदनशीलता।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस जवान बिना किसी सुरक्षा घेरे के, अकेले ही नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उनके त्याग और प्रतिबद्धता को समझना बेहद जरूरी है।

जनता से भावुक अपील

अपनी बात को समाप्त करते हुए ओपी सिंह ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि, “एक कृतज्ञ नागरिक बनें। पुलिस जवानों को सम्मान दें, अपनापन दें।वे आपकी सुरक्षा के लिए अपनी जान तक दांव पर लगाते हैं।उन्हें आपकी ‘जादू की झप्पी’ की सच में जरूरत है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...

हरियाणा में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज बसों का चक्का जाम, 20 हजार कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को नवंबर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा और विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 5 और 6 नवंबर को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि...

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.