Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पटवारियों की लापरवाही : 98% ने नहीं किया आपदा राहत निरीक्षण, डीसी ने दिए सख्त निर्देश

Shimla, Sanju-:शिमला जिले में राजस्व कार्यों को तेज और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त अनुपम कश्यप ने ठियोग उपमंडल में राजस्व विभाग के अधिकारियों और फील्ड स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक उपमंडल में पटवारियों और फील्ड कर्मचारियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी ताकि जनहित से जुड़े राजस्व मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि भूमिहीन व्यक्तियों के आवेदन पटवारियों तक नहीं पहुंच रहे हैं, जबकि कई आवेदन सीधे उपायुक्त कार्यालय में प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि पटवारी यह सुनिश्चित करें कि योग्य लोगों के आवेदन उनके स्तर पर समय पर दर्ज हों। बैठक में जब सरकारी विभागों के नाम दर्ज भूमि के बारे में जानकारी मांगी गई तो अधिकांश पटवारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि ऐसी भूमि जिन्हें विभाग उपयोग में नहीं ला रहे, उन्हें चिन्हित कर भूमिहीन लोगों को उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाए।

98% ने नहीं किया आपदा राहत निरीक्षण

विशेष आपदा राहत पैकेज–2023 के तहत ठियोग में बन रहे घरों के निरीक्षण को लेकर उन्होंने सख्ती दिखाई। सामने आया कि 98 प्रतिशत पटवारियों ने अब तक फील्ड निरीक्षण नहीं किया है और केवल दो पटवारियों ने ही रोज़ नामचा में इसका रिकॉर्ड दर्ज किया है। उपायुक्त ने सभी पटवारियों को दो सप्ताह के भीतर निरीक्षण पूरा कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और लापरवाही करने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। धारा-118 के तहत हुए म्यूटेशन मामलों और भूमिहीन लोगों का रिकॉर्ड एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के आदेश भी जारी किए गए।उपायुक्त ने पटवारियों को ततीमा की एंट्री समय पर दर्ज करने, स्कूलों में मिड-डे मील और शौचालयों का औचक निरीक्षण करने तथा वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एसडीएम ठियोग डॉ. शशांक गुप्ता, जिला राजस्व अधिकारी सुमेध शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.