Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मशहूर शिमला आइस स्केटिंग रिंक स्केटिंग प्रेमियों के लिए खुला, सुबह पहले सेशन में पहुंचे बच्चे उत्साहित

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित देश का सबसे पुराना और प्राकृतिक रूप से बनने वाला आइस स्केटिंग रिंक इस सीजन के लिए आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। बुधवार को सफल ट्रायल रन के बाद गुरुवार सुबह पहले आधिकारिक स्केटिंग सेशन की शुरुआत की गई। ठंड बढ़ने और मौसम के अनुकूल रहने के कारण इस बार रिंक समय से करीब एक सप्ताह पहले ही तैयार हो गया है। क्लब प्रबंधन के अनुसार, लगातार गिरते तापमान ने बर्फ की सतह को पूरी तरह जमने में मदद की और स्केटिंग प्रेमियों को लंबे इंतजार से राहत मिली।

पिछले वर्ष मौसम की बेरुखी के चलते रिंक देर से खुला था और कुल मिलाकर केवल 35 ही सेशन आयोजित हो पाए थे। लेकिन इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम साथ रहा तो सेशन की संख्या पहले की तुलना में काफी अधिक होगी। सुबह के पहले सेशन में क्लब के अनुभवी सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी पहुंचे, जिनके चेहरे पर रोमांच और उत्साह साफ झलक रहा था।स्केटिंग में हिस्सा लेने आई बच्चियों ने बताया कि रिंक खुलने की खबर सुनते ही वे खुशी से झूम उठीं और सुबह 5 बजे ही तैयार होकर यहां पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि साल में एक बार मिलने वाला यह मौका उनके लिए बेहद खास होता है और ठंड के बावजूद सुबह-सुबह रिंक पहुंचना उनके जुनून को दर्शाता है।आइस स्केटिंग क्लब का मानना है कि आने वाले दिनों में न केवल स्थानीय युवा बल्कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। प्राकृतिक परिस्थितियों पर आधारित यह रिंक केवल कड़ाके की सर्दी में ही बन पाता है, और इसी कारण इसकी शुरुआत हमेशा रोमांच का कारण बनती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.