Facebook-f Youtube X-twitter

रामलाल का शव बरामद, बेटे की शादी दिन हुई हत्या

करनाल | करनाल के कस्बा इंद्री के गांव नौरता का रहने वाला रामलाल अपने बेटे की शादी वाले दिन अचानक लापता हो गया था। बताया जा रहा है कि वह घर से सामान लेने निकला था और उसके पास लगभग 1 लाख रुपये थे।

लापता होने के बाद गांववालों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शक जताया और एक स्थानीय व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने रामलाल की गला घोंटकर हत्या की और शव यमुनानगर में फेंक दिया।

पुलिस ने करनाल सीआईए स्टाफ और थाना प्रभारी इंद्री के नेतृत्व में चार दिनों तक आरोपी के बताए मार्गों पर तलाश की। शुरुआती तौर पर आरोपी पुलिस को कलेसर नेशनल पार्क लेकर गया, लेकिन शव नहीं मिला। अगले दिन पुलिस और आरोपी हथिनी कुंड बैराज पहुंचे, जहां आरोपी ने दावा किया कि उसने शव को बैराज से नीचे फेंक दिया।

पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद ली, लेकिन शव को निकालने में देर हुई। बुधवार देर रात पुलिस को कलेसर नेशनल पार्क के लगभग 1 किलोमीटर अंदर मृतक रामलाल का शव बरामद करने में सफलता मिली। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया और शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भेजा गया।

पुलिस ने इस मामले में रामलाल के पड़ोसी और यमुनानगर के प्रताप नगर निवासी आरोपी को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हुआ कि हत्या पैसे के लिए की गई या कोई और विवाद इसका कारण था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.