Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधानसभा में तीखी तकरार: जवाबों से असंतुष्ट विपक्ष का हंगामा, CM सुक्खू ने हिमकेयर और सोशल मीडिया विवाद पर दी सफाई

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला स्थित हिमाचल विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने सरकार पर जवाबों में टालमटोल का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विभागों से मांगी गई जानकारी सदन में उपलब्ध नहीं करवाई जा रही, जबकि वही विवरण आरटीआई के माध्यम से तुरंत मिल जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सोशल मीडिया पर विपक्ष की छवि खराब करने के लिए बाहरी एजेंसियों को काम पर लगा रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष के सभी सवालों की जांच कर पूरी जानकारी अगले सत्र में सदन के समक्ष रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि “कुछ सोशल मीडिया पेज मेरी छवि धूमिल करने के लिए सरकार से जोड़े जा रहे हैं, जबकि यह बीजेपी की आईटी सेल द्वारा फैलाया गया भ्रामक प्रचार है।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके बच्चों के साथ हुए ‘राधे-राधे’ वाले संवाद को गलत संदर्भ में पेश किया गया है।हिमकेयर योजना को लेकर भी सदन में जोरदार बहस हुई। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने आपात स्थिति में कार्ड न बनने की समस्या उठाई। इस पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने जवाब दिया कि मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल और एमएस को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्ड जारी करने की अनुमति दे दी गई है। विधायक रणधीर शर्मा ने सौ कार्ड बनने की शर्त समाप्त करने की मांग रखी, जिसे मंत्री ने भविष्य में न लागू करने का आश्वासन दिया।इसी बीच, जगत सिंह नेगी द्वारा दिए गए विशेषाधिकार हनन नोटिस पर भी सदन में माहौल गरमाया। स्पीकर ने बताया कि नोटिस सचिवालय को जांच के लिए भेजा गया है। इस दौरान नेगी और विपिन परमार के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने शोरगुल बढ़ा दिया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.