Facebook-f Youtube X-twitter

परिवार ने छोड़ा साथ, मां ने अकेले बेटे का संस्कार किया

वाराणसी  | वाराणसी में समाज को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बीमारी से जूझ रहे 30 वर्षीय युवक की मौत के बाद उसके परिवार ने दूरी बना ली, जिसके बाद मां को मजबूरन अकेले ही हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार करना पड़ा। यह दृश्य घाट पर मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर गया।

पति छोड़ गया, बेटी ने भी बना ली दूरी

औरंगाबाद की रहने वाली कुसुम चौरसिया का जीवन पहले ही संघर्षों से भरा था। पति नंदलाल चौरसिया 15 साल पहले उन्हें छोड़कर चले गए थे। कुसुम बर्तन-मजदूरी कर घर चलाती थीं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी भी पास ही कर दी थी, लेकिन बेटे राहुल की मृत्यु के समय बेटी ने भी ‘ससुराल में गमी’ का हवाला देकर साथ देने से इंकार कर दिया।

लंबी बीमारी से जूझ रहे राहुल की सांसें थमने के बाद कुसुम के सामने सबसे बड़ा सवाल था “जवान बेटे का अंतिम संस्कार पैसे के बिना कैसे होगा?”

स्थानीय युवकों और सोशल मीडिया ने थामा हाथ

मोहल्ले के युवक रोहित चौरसिया ने यह दर्द देखा और समाजसेवी अमन कबीर से संपर्क किया। अमन कबीर सेवा न्यास ने तुरंत शव को श्मशान ले जाकर अपने फेसबुक पेज पर मदद की अपील जारी कर दी। कुछ ही घंटों में देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों ने 1 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की सहायता भेजी और कुल 10-12 हजार रुपये जुट गए।

कांपते हाथों से मां ने दी मुखाग्नि

रात करीब, कुसुम चौरसिया ने रोते-बिलखते अपने बेटे के चेहरे को अंतिम बार सहलाया और कांपते हाथों से चिता को अग्नि दी। हरिश्चंद्र घाट पर मौजूद लोगों के लिए यह पल बेहद भावुक और दर्दनाक था।

अमन कबीर बोले“पहली बार मां को बेटे को मुखाग्नि देते देखा”

समाजसेवी अमन कबीर ने बताया कि वे अब तक 100 से ज्यादा जरूरतमंदों और लावारिस लोगों का अंतिम संस्कार करा चुके हैं, लेकिन यह पहला अवसर था जब एक मां ने बेटे को मुखाग्नि दी। उनकी संस्था सोशल मीडिया के माध्यम से जरूरतमंदों के लिए चंद मिनटों में धन जुटाने के लिए जानी जाती है। खास बात यह है कि आवश्यक राशि पूरी होने पर वे तुरंत लोगों से आगे मदद भेजने से मना भी कर देते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून से पहले पंजाब सरकार का बड़ा कदम: नालों-नदियों की सफाई तेज, जमीन मालिकों को मिली अनुमति

Summer express, चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने मानसून के दौरान बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार ने दरियाओं, चोओं और सेम नालों की सफाई प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से जमीन मालिकों को अपनी लागत पर गाद निकालने की अनुमति दे...

यूरेनियम सौंपने पर ईरान का इनकार :  ट्रंप के दावे को किया खारिज, परमाणु समझौते पर बढ़ा गतिरोध

Summer express, ईरान  | अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बीच परमाणु मुद्दे पर नया विवाद सामने आ गया है। संवर्धित यूरेनियम को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद गहराते दिख रहे हैं, जिससे संभावित समझौते पर अनिश्चितता बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया था कि ईरान अपनी...

दहेज मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: सिर्फ शिकायत में स्वीकारोक्ति से पत्नी के परिवार पर केस नहीं

Summer express, नई दिल्ली | दहेज से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण स्पष्टता देते हुए कहा है कि यदि पत्नी अपनी शिकायत में दहेज देने की बात स्वीकार करती है, तो केवल इसी आधार पर उसके या उसके परिवार के खिलाफ दहेज देने का मामला दर्ज नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति संजय...

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.